Weather Update: मौसम की मार के लिए रहें तैयार, IMD का पूर्वानुमान- पड़ने वाली है भीषण गर्मी
नई दिल्ली :- हरियाणा राज्य में पिछले कुछ दिनों से Weather में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश होने की वजह से हरियाणा के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई थी. अब मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि 13 April से लेकर 19 April तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में Heat Wave की स्थिति बन सकती है. इसकी वजह से उत्तर भारत के कुछ राज्यों के Temperature में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि भी देखने को मिलेगी. उत्तर प्रायद्वीपीय और इससे सटे मध्य भारत के आंतरिक भागों में तापमान सामान्य से नीचे रहने की भी संभावना बन रही है.

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल
वही आईएमडी की तरफ से अगले 3 दिनों में महाराष्ट्र राज्य में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. IMD के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम काफी शुष्क रहने वाला है. इन दिनों प्रदेश में किसी प्रकार के पश्चिमी विक्षोभ के Active होने की संभावना नहीं है, जिस वजह से तापमान Normal के आसपास ही बना रहेगा.
अगले एक हफ्ते में लोगों को सताने लगेगी गर्मी
आने वाले 1 सप्ताह में आपको गर्मी बढ़ती हुई दिखाई देगी. इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी और पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू भी चल सकती है. दिल्ली के तापमान में भी आज थोड़ी वृद्धि देखने को मिल सकती है. मध्य और पश्चिम भारत में कुछ मौसमी गतिविधियां अभी भी जारी है, जिस वजह से Temperature में बदलाव देखने को मिल रहा है. Haryana और दिल्ली में मौसम सामान्य के आसपास ही बना रहेगा.
तापमान में हो सकती है 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि
आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. 1 सप्ताह के बाद पूर्वी भारत के करीब कई हिस्सों तापमान में धीरे-धीरे करके 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. इसके विपरीत महाराष्ट्र, उत्तर कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. इन राज्यों में तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की जा सकती है.

