Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश की वजह से कुछ दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई थी. कल एक बार फिर से गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस सप्ताह Haryana का मौसम कैसा रहेगा.

आज हरियाणा के इन क्षेत्रों में हो सकती है बूंदाबांदी
अरब सागर की तरफ से आ रही मानसूनी हवाओं की वजह से हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में मानसून की सक्रियता आज बनी रहेगी. आज हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम (Haryana Today Rain Update) बारिश देखने को मिल सकती है. 3 व 4 जुलाई को राज्य में Monsoon की गतिविधियों में थोड़ी कमी दर्ज की जा सकती है, जिस वजह से मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा परंतु कुछ ही स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
5 से 7 जुलाई को हरियाणा में हो सकती है तेज बारिश
4 जुलाई रात्रि से एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली (Haryana Weather Update) मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी. जिस वजह से 5 जुलाई से 7 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के सभी क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. इस बारिश की वजह से दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

