Weather Update: हरियाणा में चरम सीमा पर पंहुचा तापमान, इन 10 जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
सोनीपत, Weather Update :- हरियाणा में पिछले काफी समय से मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों से Temperature में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही थी, जिसके चलते लोगों का दोपहर में घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा था. वही अब दिन के साथ- साथ रातें भी तपने लगी है. हालांकि Sunday को लोगों को सूरज की तपिश से थोड़ी राहत भी मिली परंतु रात के समय पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया. वही Monday को IMD के द्वारा 10 जिलों में धूल भरी आंधी के साथ- साथ गरज चमक का येलो Alert जारी किया गया है.

रात को भी बढ़ने लगी तपिश
सिरसा में रात का तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा. वहीं शनिवार को महेंद्रगढ़ जिला 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा जबकि Sunday को महेंद्रगढ़ जिले के तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई. शाम के समय नारनौल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में धूल भरी आंधियां चलने के साथ- साथ बूंदाबांदी भी दर्ज की गई. वहीं Sunday को मेवात जिला 42.5 डिग्री सेल्सियस Temperature के साथ सबसे अधिक गर्म रहा, हालांकि शनिवार के मुकाबले तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.
आगामी 3 दिनों तक आएगी तापमान में गिरावट
इसके अलावा Sunday को हिसार जिले के तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली. रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3 दिन तक हरियाणा में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी, इसके बाद मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं देखने को मिलेगा. पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है, दोपहर के समय लोग कम से कम बाहर निकल रहे हैं. लोगो का धूप की तपिश में ज्यादा देर तक खड़े रहना काफी मुश्किल हो रहा था.
10 जिलों में येलो अलर्ट जारी
IMD चंडीगढ़ की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार Monday को प्रदेश के 10 जिलों में धूल भरी आंधी के साथ गरज चमक का Yellow अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को इन 10 जिलों रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, जींद, करनाल, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर में धूल भरी आंधियां चलने के साथ- साथ गरज व चमक की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है कभी गर्मी तो कभी धूल भरी हवाएं तो कभी बारिश देखने को मिल रही है.

