Weather Update: अगले तीन घंटों में हरियाणा के इन 9 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किए जिलों के नाम
चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले दो-तीन दिनों से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है जिस वजह से लोगों को भी गर्मी से राहत मिली हुई है. प्रदेश में हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान (Today Haryana Weather Update) में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है.

इन जिलों में होगी गरज व चमक के साथ तेज बारिश
इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन घंटों में हरियाणा के 8- 9 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आवाज हवाए चल सकती है. इन जिलों में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद शामिल है. आने वाले दो-तीन घंटों में इन (Haryana Rain Update) जिलों में तेज गरज व चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है कि इस दौरान आप घर से बाहर ना निकले और खेतों में व पेड़ के नीचे ना खड़े हो.
#NOWCAST HARYANA pic.twitter.com/axR7ScGxiW
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) May 25, 2023

