मौसम

Weather Update: आज हरियाणा के इन जिलों में खूब बरसे मेघा, बाकी जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

चंडीगढ़,Weather Update :- हरियाणा के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि जींद, हिसार, सोनीपत, रोहतक समेत कई जिलों में बुधवार सुबह- सुबह ही हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. मौसम विभाग (Haryana Today Weather Update) की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमान के अनुसार पूरे हरियाणा में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की जा सकती है. सुबह हुई हल्की बरसात की वजह से मौसम भी काफी सुहावना बना हुआ है.

barish

हरियाणा में 2 दिन होगी बूंदाबांदी 

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा राज्य में 18 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. पिछले कुछ दिनों से (Today Weather Update) प्रदेश में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी. कुछ स्थानों पर तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, जिसका प्रभाव आमजन पर देखने को मिल रहा था. आज सुबह हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई.

इन इलाकों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

आज हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से लेकर मध्यम बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है, जिस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती हुई नजर आएगी. हल्की बारिश को फसलों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अगले 2 दिन हरियाणा में सभी जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. कई स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ तेज धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे