Weather Update Today: अब छूट जायेगा गर्मी से पीछा, इतने दिनों तक खूब बरसने जा रहे बदरा
चंडीगढ़, Weather Update Today :- इन दिनों हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी नरम- गरम बना हुआ है. मौसम के बदले मिजाज की वजह से कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग की तरफ से दी गई (Haryana Weather Update) जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में सबसे अधिक तापमान UP के हमीरपुर और बांदा में दर्ज किया गया. यहां अभी से ही तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग की तरफ से संभावना जताई गई है कि अगले 48 घंटों में Temperature में दो से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

जानिए कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
बता दें कि देश की राजधानी Delhi और उसके आसपास लगते इलाकों में आज गरज के साथ बरसात देखने को भी मिल सकती है. हल्की बूंदाबांदी की वजह से Temperature में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा. वही हरियाणा के मौसम की बात की जाए तो हरियाणा में कल से ही बादलवाई (Haryana Weather Update) देखने को मिल रही है. आज भी कुछ इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जिस वजह से अधिकतर इलाकों में बरसात भी दर्ज की जा सकती है.
लगातार हो रहा है हरियाणा के मौसम में बदलाव
पिछले सात-आठ दिनों से हरियाणा में गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी. अब लोगों को इससे थोड़ी राहत मिलने वाली है. बारिश आने की वजह से Temperature में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की तरफ से जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि Haryana के साथ-साथ आसपास लगने वाले राज्यों (Haryana Weather Update) में भी 24 से 48 घंटों में बरसात दर्ज की जा सकती है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

