Weather Update : हरियाणा में आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में चल सकती है धूल भरी हवाएं
चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा राज्य में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है. लोगों का घरों से बाहर (Haryana Today Weather Update) निकलना भी मुश्किल हो गया है. अब हरियाणा के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मदनलाल खीचड़ ने मौसम के बारे में पूर्वानुमान जारी किया.

आज कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
इसके अनुसार Haryana राज्य में आमतौर पर 18 May तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से राज्य में आज दोपहर के बाद मौसम (Haryana Today Weather Update) में बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से धूल भरी हवाएं चल सकती है तथा 16 May यानी आज रात्रि से 18 May के दौरान बीच- बीच में आंशिक बादल वाई व गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है. इस वजह से Temperature में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
19 मई से फिर से बढ़ेगा तापमान
19 मई से फिर से मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म हो जाएगा, जिस वजह से फिर से दिन के Temperature में वृद्धि दर्ज की जा सकती है. 19 May के बाद फिर से गर्मी लोगों को परेशान करेगी जिस वजह से उनका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा. सुबह 9:00 बजे ही तेज धूप हो जाएगी.

