मौसम

Weather Update: अभी खत्म नहीं हुआ सर्दी का सितम, दिल्ली में आंधी के साथ इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ (Weather Update) :- इन दिनों देश के कई इलाकों में तेज धूप देखने को मिल रही है, साथ ही Temperature में भी दिन- प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है. सुबह खिलती हुई धूप को देखकर लगता है कि शायद आने वाले दिनों में मौसम गर्म रहेगा, परंतु ऐसा नहीं है मौसम वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सर्दियां अभी गई नहीं है. आने वाले समय में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी भागों में बारिश की संभावना है.

barish 2

कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण Punjab, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि J.K और लद्दाख वाले क्षेत्रों में बर्फबारी आने की संभावना है. वहीं मंगलवार को दिल्ली NCR में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. जिस वजह से दिल्ली NCR में तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है. 15 फरवरी से मौसम फिर से सुहावना हो सकता है.

UP में खिली अच्छी धूप 

मौसम विशेषज्ञों की माने तो गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. वही उत्तर प्रदेश में अच्छी धूप खिली रहेगी, जबकि सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा रह सकता है जबकि शाम के समय ठंड हो सकती है. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. जिस वजह से लखनऊ में धुंध और कोहरा होने की संभावना है.

8 से 10 फरवरी के बीच हो सकती है बारिश 

फिलहाल उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जबकि 8 February को फिर से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 8 से 10 February तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा पहाड़ी इलाकों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी जबकि मैदानी भागों में हल्की बारिश हो सकती है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे