स्पोर्ट्स

Sports News: हरियाणा में अब सभी खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी में आरक्षण, जूनियर प्लेयर्स को भी होगा फायदा

चंडीगढ़ :- मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता CM मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई. इस बैठक में खेलों में जाने वाले खिलाड़ियों और विधवाओं से जुड़े मामलों के बारे में चर्चा की गई. देश में पहले राष्ट्रमंडल, ओलंपिक, एशियाई राष्ट्रीय खेलों और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ही सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिया जाता था, परंतु अबसे इन खेलों के अलावा अन्य खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को भी नौकरी में आरक्षण दिए जाने का निर्णय लिया गया है.

cm

खेलों में भाग लेने वालों को सरकारी नौकरी में दिया जाएगा आरक्षण 

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 में संशोधन के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी गई है. यह संशोधन उन खिलाड़ियों के लिए किया गया है जिन्हें खेल विभाग की परिभाषा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. ऐसे खिलाड़ी अब खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर सरकारी नौकरियों में नियुक्ति के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे. साथ ही जूनियर खिलाड़ियों को भी सरकार की इस योजना का लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा बैठक में ‘हरियाणा विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना’ पर भी विचार विमर्श किया गया.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

बैठक में विधवा एवं निराश्रित महिलाओ के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अबसे विधवा महिलाएं जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी है उन्हें मिलने वाली विधवा पेंशन बंद कर दी जाएगी और इसकी जगह पर वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी. सरकार की इस योजना का लाभ विधवा महिला को आजीवन मिलता रहेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक, वार्षिक आय 3 लाख से कम और हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र आदि Documents होने आवश्यक है.

दिन प्रतिदिन गिर रहा भू जल स्तर 

समय के साथ साथ भू-जल स्तर गिरता जा रहा है लोग अधिक से अधिक पाने को Waste कर रहे हैं. गांव में पानी के बिलों की उगाही की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहो की होगी. गांव में जल से जुड़ी सभी प्रकार की योजनाओं, उनका क्रियान्वयन, संचालन और रखरखाव की शक्तियां ग्राम पंचायतो के पास होती है. ग्राम स्तर पर स्वयं सहायता समूह की एक या दो महिलाओं को जल जीवन मिशन के तहत जोड़ा जाएगा. इसके अलावा सरकार भूजल स्तर को नियंत्रित करने के लिए  सरकार विभिन्न योजनाएं भी चला रही है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे