हरियाणा के नजदीक शानदार हिल स्टेशन, वीकेंड ट्रिप के लिए करें प्लान तैयार
चंडीगढ़ :- आप हरियाणा में रहते हैं और वीकेंड पर कहीं सुकून भरी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं। हरियाणा के आसपास कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं, जो न सिर्फ प्रकृति की गोद में सुकून देते हैं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने के लिए भी परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं उन शानदार जगहों के बारे में जहां आप अपना वीकेंड बना सकते हैं खास—
1. परवाणू – केबल कार और बाइकिंग का मज़ा
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित परवाणू हरियाणा से करीब 1 घंटे की दूरी पर है और चंडीगढ़ से सिर्फ 30 किमी दूर।
यहां आप केबल कार राइड, बाइकिंग ट्रेल्स, और प्राकृतिक नजारों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
घूमने के लिए:
-
काली माता मंदिर
-
गोरखा किला
-
डगशाई कैंटोनमेंट
2. कसौली – पहाड़ों में बसा छोटा स्वर्ग
हरियाणा के पास हिमाचल का बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन कसौली, पिंजौर से केवल 30 किमी दूर है।
यहां की हरियाली, पहाड़ और सुकून भरे नज़ारे मन मोह लेते हैं।
घूमने के लिए:
-
गिल्बर्ट ट्रेल
-
मंकी प्वाइंट
-
सनसेट पॉइंट
-
तिब्बती बाजार
-
टॉय ट्रेन राइड और कैंपिंग
3. नाहन – प्राकृतिक सुंदरता और मंदिरों की भूमि
नाहन, चंडीगढ़ से करीब 90 किमी दूर हिमाचल का एक शांत और सुंदर हिल स्टेशन है।
यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर रहकर प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं।
क्या करें:
-
रेणुका झील में बोटिंग
-
कैंपिंग और ट्रैकिंग
-
विला राउंड और मॉल रोड पर सैर
-
कालीस्थान मंदिर दर्शन
4. मोरनी हिल्स – हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन
अगर आप ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते तो मोरनी हिल्स आपके लिए सबसे सही जगह है।
यह हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित है और दिल्ली-NCR से भी नजदीक है।
देखने लायक जगहें:
-
टिक्कर ताल
-
मोरनी किला
-
करोह पीक
-
ठाकुरद्वार मंदिर
कैसे पहुंचे?
-
हवाई मार्ग: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 52 किमी
-
रेल मार्ग: चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी