मौसम

Haryana Weather Today: आज हरियाणा के 21 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, इन दो जिलों में हालत बन सकते है नाजुक

भिवानी, Weather Update :- जैसा कि आप सभी जानते है इन दिनों बारिश का दौर चल रहा है. हरियाणा में भी लगातार बारिश हो रही है. एक तरफ तो बारिश से लोगों को राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ यह समस्या भी उत्पन्न कर रही है. बारिश को लेकर आज भी मौसम विभाग की तरफ से Alert जारी किया गया है. आपको बता दें कि हरियाणा के 21 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से Yellow Alert जारी किया है.

barish 8

यमुनानगर और रेवाड़ी में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की तरफ से दो जिलों यमुनानगर और रेवाड़ी में भारी बारिश की Warning भी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार यहाँ 115.1 MM बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं अब तक बाढ़ से प्रभावित इलाकों के बारे में बात करें तो 606 गांव और 33 शहरों में बीमारी को लेकर स्थिति बेहद गंभीर बन चुकी हैं. यहां बीमारी से 22 की मौत हो चुकी है तथा 45 हजार से ज्यादा लोग विभिन्न बीमारियों का शिकार बन चुके हैं.

इन जिलों में होगी बारिश

जारी अलर्ट के अनुसार हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में बारिश होगी. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, यहां Maximum 15MM बारिश होने की संभावना है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे