नौकरी

Delhi Jobs: राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान में आई सहायक के पदों पर नौकरी, 35400 रुपये मिलेगा वेतन

जॉब डेस्क, Delhi Jobs :- राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान दिल्ली (NIHFW)  की तरफ से सहायक (Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Regular आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (NIHFW Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है.

office job

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख  11 अप्रैल 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2023

 

आवेदन शुल्क 

  • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान बैंक ड्राफ्ट के जरिये  करना होगा. 300 रुपये का बैंक ड्राफ्ट या पोस्टल ऑर्डर जो Director, NIHFW के पक्ष में दिल्ली में देय होगा. बैंक ड्राफ्ट के पीछे अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर जरूर लिखें.
  • SC/ST दिव्यांग व महिलाओं को आवेदन फीस में छूट रहेगी.

कुल पद

  • कुल 03 पदों पर भर्ती की जाएगी.

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार स्नातक पास होनें चाहिए.

आवेदन कैसे करें

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
  2.  सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
  3.  दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
  4. सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
  5.  एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  6.  भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते Dy.
  7. Director (Admin), The National Institute of Health and Family Welfare, Baba Gang Nath Marg, Munirka, New Delhi 110067 पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें.
  8.  इन पदों के लिए आवेदकों क़ो कम से कम 3 साल का Experience होना चाहिए.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को दिल्ली में कार्य करना होगा.

वेतन

  • उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह Rs. 35400-112400/-  वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  •  चयन प्रक्रिया जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़े.

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट www.nihfw.org
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करे
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे
नौकरी का प्रकार रेगुलर
इस तरह की और नौकरियों की जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे