Haryana CET Exam News: हरियाणा CET परीक्षा में फंसा नया पेंच, हाई कोर्ट से दोबारा परीक्षा करवाने को लेकर याचिका दायर
चंडीगढ़,Haryana CET Exam News :- हरियाणा में लंबे समय से सरकारी भर्तियां अटकी हुई है. सरकार की तरफ से निर्णय लिया गया था कि अब ग्रुप सी और डी की सभी भर्तियां कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के माध्यम से करवाई जाएंगी. लेकिन आए दिन सीईटी से संबंधित विवाद होते रहते हैं. इसी के चलते हरियाणा के आईटीआई डिप्लोमा धारकों ने सीईटी क़ो लेकर अपनी मांग उठाई है.

दोबारा हो CET या दिए जाएं ग्रेस मार्क्स
हरियाणा के कुछ ITI डिप्लोमाधारकों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है व मांग उठाई है कि ग्रुप सी के पदों के लिए आईटीआई होल्डर्स के लिए फिर से सीईटी का आयोजन किया जाए या उन्हें 5 से 10 Grace Marks दिए जाए. हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता अपना प्रतिवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) क़ो चार Weeks सौंप दें. आयोग इस पर चार सप्ताह में Decision लेगा और प्रतिवेदनकर्ताओं को इस बारे में सूचना प्रदान करेगा.
कोर्ट नहीं दे सकता राज्य सरकार को सलाह
Highcourt का कहना है कि यह इस अदालत के पूर्वलोकन में नहीं है कि राज्य सरकार को सलाह दे कि इन पदों पर उम्मीदवारों पर विचार करने के लिए कितनी Cut Off तय की जानी चाहिए परन्तु याचिकाकर्ता अपना प्रतिवेदन आयोग को भेज सकते हैं. ग्रुप सी के सीईटी में असफल होने वाले आईटीआई होल्डर्स ने याचिका में बताया कि ग्रुप सी पदों के लिए जों विज्ञापन जारी हुआ था, इसके लिए ग्रुप सी सीईटी में पास होना अनिवार्य है. जनरल कैटेगरी को 50 और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40 फीसदी अंक लेने अनिवार्य थे. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
ज्यादा शिक्षित उम्मीदवार भी हुए हैं सीईटी में सम्मिलित
उनका कहना है कि ग्रुप सी के लिए ज्यादा शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार भी सीइटी परीक्षा में शामिल हुए है. आईटीआई होल्डर्स होने के कारण उन्होंने उनकी शिक्षा के मुकाबले में कम जनरल नोलेज (General Knowledge) पढ़ा है. आइटीआई डिप्लोमा से संबंधित 6,486 पदों पर भर्तियां होनी है. इसके अलावा, 1000 और पद हैं. कुल पदों के चार गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाना है यानि 28,000 से ज्यादा उम्मीदवारों की आवश्यकता है जबकि करीबन 15,000 से 17,000 आईटीआई धारक ही पास हुए हैं.
5 मई तक कर सकते है आवेदन
याचिकाकर्ता जनरल कैटेगरी और आरक्षित कैटेगरी में न्यूनतम अंक भी ले सके है. यह समानता के अधिकार का उल्लंघन है. इसलिए इनका कहना है कि या तो आईटीआई होल्डर्स का सीईटी अलग हो या 5 से 10 ग्रेस मार्क्स दिए जाएं. फिलहाल CET का पेंच अटका हुआ है. आयोग की तरफ से Mains के लिए Apply करने के लिए Portal खोला जा चुका है सभी उम्मीदवार 5 May अपने आवेदन भेज सकते हैं इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

