नौकरी

Haryana CET News: HSSC Chairman भोपाल सिंह खदरी का CET परीक्षा को लेकर बड़ा बयान, इन तीन जिलों में होगी परीक्षा

चंडीगढ़, Haryana CET News :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा में ग्रुप सी की भर्तियां होने के लिए अब दूसरे चरण की परीक्षाएं आयोजित होंगी. पहले चरण में पास होने वाले 3.57 लाख युवाओं को पोर्टल पर Mains के लिए आवेदन करने होंगे. आयोग की तरफ से यह Portal खोला जा चुका है तथा सभी उम्मीदवार 5 मई 2023 तक अपने आवेदन भेज सकते हैं. Group C के 32 हजार पदो के लिए होने वाली परीक्षा के Center भी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्धारित किए जाएंगे.

hssc chairman bhopal singh

सीटों के अनुसार बनाए जाएंगे सेंटर

ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि तब तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितने युवाओं ने किस पद के लिए Apply किया है. इससे सीटों के अनुसार सेंटर बनाए जा सकेंगे. सभी युवा 5 मई तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से खोले गए पोर्टल पर अपनी पोस्ट प्रेफरेंस (Post Preference) भर सकते हैं, यानी कि वे अपने पसंद के अनुसार पदों का चयन कर सकते है. परीक्षा की तारीख भी 5 मई के बाद ही तय की जाएगी. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

केंद्रों की जानकारी भेजने के लिए आयोग ने लिखा पत्र

आयोग चाहता है कि किसी भी हालात में गर्मी की छुट्टियों में Exam Process पूरी कर ली जाए. इसके बाद आयोग भर्ती के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा. आयोग के Chairman भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि करनाल, पानीपत या कुरुक्षेत्र में परीक्षा के केंद्र बनाए जाने हैं, इन जिलों के प्रशासन को पहले ही Letter लिखा जा चुका है, जिसमें वहां के कुल परीक्षा केंद्रों की जानकारी भेजने के लिए कहा गया है. हालांकि इनमें से कई केंद्रों में CET की परीक्षा आयोजित हो चुकी है परंतु आयोग चाहता है कि नए सिरे से सभी केंद्रों की जानकारी भेजी जाएं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

One Comment

  1. तीन साल छह महीने की तारीख का विस्तार परीक्षा सहकारी समिति उप निरीक्षक सामान्य श्रेणी 18 विज्ञापन 15-2019 संघर्ष के लिए सरकारी नौकरी क्या हो सकता है इसके लिए इंतजार कर रहे हैं हमारे लिए तीन साल और इंतजार कर रहे हैं कृपया मुझे जवाब दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे