नौकरी

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खत्म होंगे ये पद, हजारों युवाओं के रोजगार के रास्ते होंगे बंद

चंडीगढ़, Haryana News :- हरियाणा में नौकरी पाना और ज्यादा मुश्किल होता नजर आ रहा है. दिन-ब-दिन युवाओं के लिए रोजगार पाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि सरकार अपनी तरफ से पुरजोर कोशिशों में लगी रहती है कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिलने में दिक्कतें न आये फिर भी कहीं न कहीं ये कवायद भी दम तोड़ती नज़र आ ही जाती है. ऐसी ही कुछ जानकारी आज हमारे सामने आई है.

teacher school student

इन पदों पर चल सकती है कैंची

हरियाणा प्रदेश में मिडिल व सेकंडरी स्कूलों में खिलाड़ियों की नींव रखने में तथा उन्हें तैयार करने में पीटीआई और डीपीई अहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन अब आशंका लग रही है कि सभी स्कूलों में इन पदों को समाप्त किया जा सकता है. आपको बता दें कि इसका कारण रेशनलाइजेशन (Rationalization) है. जिसमें सेकंडरी स्कूल तक फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) और डेमोस्ट्रेटर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (DPE) की पोस्ट नहीं दिखाई गई है.

पदों को एडजस्ट करने में हो सकती है परेशानी 

यह पोस्ट सीनियर सेकंडरी स्कूलों में दर्शाई हुई है. ऐसे में जो विद्यार्थी दसवीं कक्षा तक पढ़ते हैं उनके सामने खेल की Training के लिए बड़ी समस्या आ सकती है. वहीं, दूसरी ओर राज्य में 2700 पीटीआई व 1500 डीपीई कार्य कर रहें है. जबकि सीनियर सेकंडरी स्कूल की संख्या 2293 हैं.  ऐसे में इन्हें Adjust करने में Problem हो सकती है. राज्य में कुल सेकंडरी स्कूल 1037, मिडिल 2416 व प्राथमिक स्कूल 8,672 है.

PTI और DPE के कैडर और वेतनमान अलग अलग

मंगलवार को हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर व मौलिक शिक्षा निदेशक अशोक गर्ग से भी मिलकर बातचीत की. एसोसिएशन के राज्य प्रधान सतबीर देशवाल व पूर्व राज्य प्रधान राजेश ढांडा का कहना है कि पीटीआई और डीपीई को एक मानकर ही विभाग फिर ट्रांसफर ड्राइव (Transfer Drive) शुरू करने की तैयारी कर रहा है. जबकि दोनों पद का कैडर तथा वेतनमान सबकुछ भिन्न है. उन्होंने बताया कि पीटीआई District कैडर में तो डीपीई State कैडर में आते हैं.

यह मांगे होनी चाहिए पूरी 

डीपीई से शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता का Promotion साल 2017 से लंबित चल रहा है. इनका प्रमोशन शीघ्र किया जाना चाहिए. सीनियर डीपीई की Council करवाकर AEO के पद पर नियुक्त कराई जाए.  शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता को कक्षा 9 से 12 में शारीरिक विषय को पढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की जाए. ट्रांसफर ड्राइव से पहले प्रमोशन कर दिया जाए. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे