नौकरी

CTET July 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, इन स्टेप से करें अप्लाई

नई दिल्ली,CTET July 2023 :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. CTET ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया का यह 17वां संस्करण होने वाला है. आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी Officially वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन आज यानी कि 28 अप्रैल से लेकर 26 May तक ही किए जा सकते हैं अर्थात् आवेदन करने की Last Date 26 मई 2023 रखी गई है.

ctet

इस प्रकार करवाया जाएगा परीक्षाओं का आयोजन 

CTET जुलाई 2023 परीक्षा जुलाई से अगस्त के महीने के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित करवाई जाएगी. परीक्षा का आयोजन दो पारियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक करवाया जाएगा. बता दे कि किसी (CTET July 2023) भी व्यक्ति को प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप पढ़ाने के लिए इस परीक्षा को Pass करना जरूरी होता है.

अभ्यार्थियों के होंगे दो पेपर 

CTET के लिए दो पेपर होंगे. पेपर एक उस व्यक्ति के लिए होगा, जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखता है. वही दूसरा पेपर उस व्यक्ति के लिए होगा, जो कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए शिक्षक बनना चाहता है. सभी अभ्यार्थी चाहे, तो दोनों परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

इस प्रकार कर सकते हैं आवेदन

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.
  • यहां आपको “CTET जुलाई 2023 के लिए आवेदन करें” ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • यहां खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें.
  • अब विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज Upload करें और शुल्क का भुगतान करें.
  • अब फॉर्म को सबमिट कर दे और एक प्रिंटआउट लें.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे