नौकरी

Hayana Police Bharti: हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, अब इन नियमों के तहत मिलेगी नौकरी

चंडीगढ़ :- आपको बता दें कि हरियाणा में पुलिस के 6000 पदों पर भर्ती की जाएगी. जो भी अभ्यर्थी हरियाणा पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह अहम खबर है. सभी अभ्यर्थियों को इस बारे में पता होना चाहिए. आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस ने 6 हजार पदों पर होने वाली सिपाही भर्ती के लिए सिपाही पद के Service Rules और भर्ती प्रक्रिया में कुछ परिवर्तन किए हैं.

Police

सभी CET पास कर पाएंगे आवेदन 

नए नियमों के तहत अब सिपाही भर्ती में उच्च शिक्षा के Extra Marks नहीं दिए जायेंगे , बल्कि जो अभ्यर्थी समय से पहले दौड़ Complete करेंगे और जिनकी Height तय मानदंडों से ज्यादा होगी उन्हें एक्स्ट्रा मार्क्स मिलेंगे. हरियाणा पुलिस के डीजीपी की की तरफ से इसका Draft बना लिया गया है तथा शीघ्र ही इसे Final Touch दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इस फाइल को मंजूरी दे दी है अभी वित्त विभाग की तरफ से Final मुहर लगना शेष है. इसके बाद जैसे ही हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन क़ो डीजीपी नए सेवा नियम देंगे , इन पदों के लिए आवेदन जारी किए जाएंगे. सभी CET पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए Apply कर पाएंगे.

पुलिस में होनी है 6 हज़ार पदों पर भर्ती 

Haryana Police की तरफ से 5 हजार पुरुष सिपाही और 1 हजार महिला सिपाही पदों पर भर्ती की जाएगी. इसे लेकर आयोग को मांग दी जा चुकी है. इससे पूर्व , हरियाणा पुलिस ने सिपाही भर्ती की Process को भी बदल दिया है. अब सीईटी पास अभ्यर्थियों क़ो पहले PMT (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) और PST (फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट) से गुजरना होगा. यह दोनों Test पास करने के बाद लिखित परीक्षा होगी. जबकि इससे पहले की प्रक्रिया इससे बिल्कुल उलट होती थी. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

पहले होगा PST और PMT

पहले जब भर्ती होती थी तो पीएमटी और पीएसटी बाद में होता था जबकि लिखित परीक्षा पहले होती थी. लेकिन इस प्रक्रिया में एक समस्या आ रही थी कि कम पदों पर ही ज्यादा आवेदन आ जाते थे और भर्ती प्रक्रिया में ऐसे लोग भी शामिल हो जाते थे जिनका कद और छाती पूरी नहीं थी. 5000 पदों पर सिपाही भर्ती में भी यही Rules अपनाए गए थे. अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा पुलिस इन खामियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं.

ये होंगे सिपाही पद के लिए भर्ती के नए नियम

सिपाही बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता  12वीं कक्षा पास है. पहले B.A पास को 4 और MA पास को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाते थे. विभागीय सूत्रों का कहना है कि नई भर्ती में इन अंकों को नहीं दिया जाएगा, बल्कि इनके स्थान पर तय समय से पहले दौड़ पूरी करने पर 2 और निर्धारित Height से ज्यादा 6 फुट तक के जवानों को 3 अंक प्रदान किये जायेंगे. इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि सिपाही का Maximum काम Field में होता है और उनका Strong होना आवश्यक है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे