नौकरी

HKRNL Enterprises Portal: हरियाणा के युवाओं को प्राइवेट नौकरी देने के लिए सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल, ऐसे करे पंजीकरण

चंडीगढ़,HKRNL Enterprises Portal :- प्रदेश सरकार की तरफ से हरियाणा के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. इसी दिशा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल शाम हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से HKRNL इंटरप्राइजेज पोर्टल को लॉन्च किया. बता दें कि इस पोर्टल पर विभिन्न कंपनियों से करीब 6000 मैन पावर की मांग आई है. इसके बाद 12000 से ज्यादा युवाओं के पास कंपनियों में इंटरव्यू के लिए ऑफर भेजा गया है. इस पोर्टल के जरिए हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा.

dushant cm

हरियाणा के युवाओं के लिए लांच HKRNL Enterprises Portal

इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े उद्योगपतियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने कहा कि उद्योग काफी समय से इस प्रकार की योजना चाहता था. अब हरियाणा सरकार की तरफ से पहल करते हुए इस योजना के लिए पोर्टल लांच किया गया. मुख्यमंत्री की तरफ से जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि इस पोर्टल पर उद्योगपति पंजीकरण करवाकर मैन पावर की मांग भेज सकते हैं.

इस प्रकार कर पाएंगे HKRNL Enterprises Portal पर आवेदन 

रोजगार योग्य उम्मीदवार भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा पाएंगे. उन्होंने कहा कि HKRNL की ओर से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संबंधित उद्योगों की मांग के अनुसार ऑफर भेजा जाएगा. इसके लिए सभी युवा वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे