नौकरी

NITRD Jobs: राष्ट्रीय टीबी और श्वसन रोग संस्थान में आई ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, 12th पास करें आवेदन

जॉब डेस्क :- राष्ट्रीय क्षय व श्वसन रोग संस्थान (NITRD) नई दिल्ली की तरफ से लैबोरेट्री सहायक (Laboratory Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों (NITRD Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है. आगे पदों से जुड़ी हुई सारी डिटेल्स दी गई है इसलिए हमारे साथ बने रहे.

job 5

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख  14 मई 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जून 2023

 

आवेदन शुल्क 

  •  उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान बैंक ड्राफ्ट के जरिए करना होगा. 50 रुपए का Bank Draft जो Director, National Institute of Tuberculosis and Respiratory Diseases के पक्ष में New दिल्ली में देय होगा. SC/ST/ EWS, दिव्यांग तथा महिला आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट रहेगी. बैंक ड्राफ्ट के पीछे पद का नाम, अपना नाम, तथा अपना पूरा पता अवश्य लिखें.

कुल पद

  • कुल 2 पदों पर भर्ती की जाएगी.

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार  12वीं पास होनें चाहिए. आवेदक के पास मेडिकल लैब तकनीशियन का डिप्लोमा व कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.

आवेदन कैसे करें

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
  2.  सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
  3.  दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
  4. सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
  5.  एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  6.  भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते Director. National Institute of Tuberculosis and Respiratory Diseases, Sri Aurobindo Marg. New Delhi- 110030 के पते पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को नई दिल्ली में कार्य करना होगा.

वेतन

  • उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह Rs: 21,700-69,100/-  रूपये वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • कौशल परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट http://www.nitrd.nic.in/
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करे
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे
नौकरी का प्रकार Temporary
इस तरह की और नौकरियों की जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे