रोहतक न्यूज़

Haryana Heritage Place: हरियाणा के इस जिले में है ‘स्वर्ग का झरना’, परिवार के साथ है घूमने का प्लान तो जरूर करे विजिट

रोहतक, Haryana Heritage Place :- राजा- महाराजाओं के समय में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए बावड़िया बनवाई जाती थी. बावडियों का इस्तेमाल पानी को संरक्षित करने के लिए किया जाता था. आमतौर पर आपने राजस्थान में ऐसी बावडिया देखी होगी, परंतु हरियाणा जैसे प्रदेश में भी इसका अनुसरण किया गया है. मुगल काल में हरियाणा के रोहतक में महल में भी एक ऐसी बावड़ी का निर्माण करवाया गया था. इस बावड़ी की खूबसूरती आज भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और लोग दूर-दूर से इसे देखने के लिए आते हैं. आज की इस खबर में हम आपको उसी बावड़ी के बारे में जानकारी देंगे.

rohtak news

आज भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है यह झरना 

इस बावड़ी में एक कुआं भी शामिल है जिस पर एक पारसी शिलालेख स्वर्ग का झरना लिखा हुआ है. इसका निर्माण सन 1658-59 में शाहजहां के चौबेदार सैदु कलाल द्वारा करवाया गया था. यह वह समय था जब मुगल बादशाह शाहजहां के उत्तराधिकारी के रूप में औरंगजेब गद्दी पर बैठे थे.उन्होंने अपने भाइयों की हत्या करवा दी थी और अपने पिता को भी बंदी बना लिया था. सदियों पहले इस कुएं का निर्माण पानी के स्त्रोत के रूप में करवाया गया था.

कौन था ज्ञानी चोर

ज्ञानी चोर रात को अमीरों को लूटने और दिन के समय गरीबों की मदद करने के लिए मशहूर था. अक्सर छुपने के लिए वह इस बावड़ी में ही आया करता था. जहां सुरंगों के जाल में उसे पकड़ा नहीं जा सकता था. यहां पहुंचने के लिए 101 सीढ़ियां है, परंतु वर्तमान में केवल 32 सीढ़िया ही बची हुई है और बाकी जर्जर हो चुकी है.एक कथा के अनुसार अंग्रेजी सेना के एक अफसर को भाषा का अनुवाद समझ में नहीं आता था, इसी वजह से उसने उस पत्थर पर 3 गोलियां चला दी.आज तक भी उन 3 गोलियों के निशान वहां देखे जा सकते हैं.

1995 में आई बाढ़ की वजह से जर्जर हो चुकी है बावड़ी  

यह बावड़ी पुरातत्व विभाग के अधीन है, परंतु समय ने इसे और भी कमजोर कर दिया है. साल 1995 में आई बाढ़ ने इस बावड़ी के एक बड़े हिस्से को बर्बाद कर दिया था. बावड़ी की लंबी चौड़ी दीवार के एक हिस्से का मलबा बरसों से इसके अंदर पड़ा रहा है. हालांकि बाद में इसे नवीनीकृत किया गया, परंतु रखरखाव की कमी अभी भी देखी जा रही है. बांवड़ी के अंदर बड़ी मात्रा में गंदा पानी मौजूद है और इसके निकासी के लिए किसी प्रकार की कोई भी व्यवस्था नहीं की जा रही है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे