नौकरी

HKRN Admit Card: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत हजारों बच्चों को भेजे गए ऑफर लेटर, आप भी इस प्रकार चेक करे आपका नाम

चंडीगढ़ :-  हरियाणा सरकार की तरफ से 1 November 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पोर्टल को शुरू किया गया था. इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्सिंग भर्ती में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकना और ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्ति करना है, ताकि राज्य के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सके. इसके बाद आउटसोर्सिंग के तहत सरकारी नौकरियां व निगमों की भर्तियों को भी ऑनलाइन माध्यम से ही करवाया जा रहा है.

cm HKRN Joining Letter

नियमित समय अंतराल पर हरियाणा सरकार करवा रही है भर्तियां 

हरियाणा में विभिन्न सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी की वजह से काम प्रभावित ना हो, इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से आए दिन रिक्त पद भरे जा रहे हैं. हरियाणा के CM मनोहर लाल के विजन के अनुसार सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में जरूरत के अनुसार तत्काल मैन पावर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अनुबंध के आधार पर नियमित अंतराल पर नियुक्तियां दी जा रही है.

CM ने दिया युवाओं को बड़ा तोहफा 

अब एक बार फिर CM की तरफ से 534 कंडक्टरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. CM ने जॉब ऑफर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा है कि सरकार की तरफ से पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है. इसके अलावा 5 May 2023 को 896 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया था. HKRN के जरिए दी जाने वाली नौकरियों में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है जिस वजह से युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रदेश सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के सदस्यों को HKRN के तहत प्राथमिकता देते हुए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि प्रदेश में ऐसे परिवारों का उत्थान हो सके.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे