HSSC CET Group D Update: HSSC ने CET के अभ्यर्थियों को दिया तगड़ा झटका, Group D की परीक्षा की रेस से पहले ही बाहर होंगे हजारों युवा
चंडीगढ़, HSSC CET Group D Update :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा में लंबे वक्त से चल रही भर्ती प्रक्रिया अब सिरे चढ़ने वाली है. हरियाणा के विभिन्न बोर्डो, विभागों और निगमों में ग्रुप C और D की भर्तियां की जाएंगी. सरकार का कहना है कि इस साल के अंत तक लगभग 60 हज़ार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. गौरतलब है कि हरियाणा में ग्रुप सी और डी की भर्तियां CET के माध्य्म से होगी. ग्रुप C के लिए CET बीते साल हो चुका है और इसमें Qualify होने वाले आवेदकों को अब स्क्रीनिंग टेस्ट से गुजरना है.

Screening Test की तैयारियां जारी
HSSC की तरफ से ग्रुप सी के 32000 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के आयोजन की तैयारियां की जा रही है. 21 जून के बाद परीक्षाएं शुरू होंगी. आयोग की तरफ से 64 ग्रुप बनाए गए हैं जिनमें से 60 ग्रुपों की परीक्षा पंचकूला में होगी. ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि इन ग्रुपों में परीक्षा देने वालों की संख्या कम है. बारहवीं और स्नातक की परीक्षा में 15 हजार से ज्यादा युवा होंगे, इसलिए उनकी परीक्षा कुरुक्षेत्र या करनाल में होगी. आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि कई तकनीकी पदों जैसे एमपीएचडब्लयू, डेंटल स्टाफ नर्स, लैब अटेंडेंट आदि ऐसी कई पोस्ट हैं, जिनकी परीक्षा एक ही सेंटर पर आयोजित हो सकती है.
युवाओं को दी जाएगी सूचना
ग्रुप 17 में भिन्न- भिन्न 12 कोच के पद हैं, इनकी परीक्षा भी एक ही शिफ्ट में ली जा सकती है. यदि कोई युवा दो कोच के लिए आवेदन कर चुका है तो फिर वह दूसरी Shift में परीक्षा देगा. ग्रुप सी के Screening Test के लिए जो युवा क्वालीफाई होंगे उन्हें सूचित किया जाएगा कि वह किस ग्रुप में है और उनका एग्जाम सेंटर कहां है. इसके बाद वह अपना Admit Card डाउनलोड कर पाएंगे. परीक्षा का पूरा Schedule बनाया जा रहा है, इसके लिए Agency को निर्देश दे दिए गए है.
ग्रुप सी में चयन होने पर ग्रुप डी की परीक्षा से कर दिए जाएंगे डिलीट
आयोग के चेयरमैन के मुताबिक बहुत से ऐसे युवा हैं जिन्होंने ग्रुप सी और डी दोनों के लिए Apply किया है. ऐसे में जिन युवाओं को ग्रुप सी की नौकरी मिल जाएगी, उनका नाम ग्रुप डी की परीक्षा से Delete कर दिया जाएगा. ग्रुप डी के लिए सीईटी सितंबर- अक्टूबर में आयोजित होगा. फिलहाल आयोग की तरफ से ग्रुप डी के लिए आवेदन भेजने के लिए पोर्टल को फिर से खोला गया है. इच्छुक युवा 5 जून से 26 जून तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

