VPCI Jobs: वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली में आई 54 पदों पर भर्ती, 12th पास करे अप्लाई
जॉब डेस्क :- वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट (VPCI) दिल्ली की तरफ से अनेक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (VPCI Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है.

महत्वपूर्ण तिथि |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 27 मई 2023 |
| आवेदन करने की अंतिम तारीख | 26 जून 2023 |
आवेदन शुल्क |
- उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान 500 रुपए के बैंक ड्राफ्ट से करना होगा जो Director, VPCI Delhi के पक्ष में देय होगा. SC/ST/महिला व दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट रहेगी.
कुल पद |
-
कुल 54 पदों पर भर्ती की जाएगी.
- लैबोरेट्री अटेंडेंट: 08
- लैबोरेट्री सहायक: 01
- सीनियर असिस्टेंट: 06
- फार्मासिस्ट: 01
- जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल: 01
- सीनियर तकनीकी सहायक: 04
- सेक्शन ऑफिसर: 01
- सहायक: 06
- ड्राइवर (साधारण ग्रेड): 02
- जूनियर सहायक: 13
- स्टेनोग्राफर: 10
- लाइब्रेरी अटेंडेंट: 01
आयु सीमा |
- इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार अलग अलग होनी चाहिए.
- Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता |
- लैबोरेट्री अटेंडेंट
आवेदक विज्ञान विषय सहित दसवीं पास होने चाहिए.
- लेबोरेटरी सहायक
उम्मीदवार विज्ञान विषय सहित 12वीं पास होने चाहिए.
- सेक्शन ऑफिसर
उम्मीदवार ग्रेजुएशन पास होने चाहिए.
- सीनियर असिस्टेंट/ सहायक
उम्मीदवार ग्रेजुएट होने चाहिए व उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.
- लाइब्रेरी अटेंडेंट
उम्मीदवार दसवीं पास होने चाहिए और उनके पास लाइब्रेरी अटेंडेंट का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
- जूनियर सहायक
आवेदक 12वीं पास तथा कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइप में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइप में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए.
- ड्राइवर
आवेदक 12 वीं पास होना चाहिए व उसके पास मोटर वाहन लाइसेंस व 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
- स्टेनोग्राफर
12वीं पास तथा अंग्रेजी/ हिंदी स्टेनो में 80/60 शब्द प्रति मिनट व टाइप में 35/30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए.
- फार्मासिस्ट
आवेदक के पास बी फार्मेसी या 12वीं पास तथा डी फार्मेसी होनी चाहिए . उम्मीदवार रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट होने चाहिए.
- जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल
आवेदक के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री तथा संबंधित कार्य में 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.
- सीनियर तकनीकी सहायक
आवेदक के पास संबंधित विषय में बीई/बीटेक या तीन साल का डिप्लोमा तथा 5 साल का लैब कार्य का अनुभव होना चाहिए.
आवेदन कैसे करें |
- इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
- सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
- दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
- सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
- एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते Deputy Registrar, V. P Chest Institute, University Of Delhi, North Campus Delhi- 110007 पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें.
कार्य स्थल |
- चुने गए उम्मीदवारों को दिल्ली में कार्य करना होगा.
वेतन |
- उम्मीदवारों को प्रति माह पदों के अनुसार वेतन दिया जाएगा.
चयन प्रक्रिया |
- चयन प्रक्रिया जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें.
उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.vpci.org.in/ |
| एप्लीकेशन फॉर्म | डाउनलोड करे |
| आधिकारिक नोटिस | डाउनलोड करे |
| नौकरी का प्रकार | कॉन्ट्रैक्ट |
| इस तरह की और नौकरियों की जानकारियों के लिए | यहाँ क्लिक करें |

