नौकरी

Rajasthan Assembly Vacancy 2023: विधानसभा सचिवालय में निकली 5वीं पास के लिए नौकरियां, 40 साल वाले भी भरे फॉर्म

जॉब डेस्क :- अगर आप केवल पांचवी पास है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं. आपको चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है आज हम आपको एक ऐसी नौकरी के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं जहां आप मात्र पांचवी पास योग्यता से नौकरी पा सकते हैं. जी हां, राजस्थान विधानसभा सचिवालय (Rajasthan Assembly Vacancy 2023) में भर्तियां की जा रही है. विधानसभा सचिवालय में डी ग्रेड (D Grade) की भर्तियां हो रही है.

peon

11 पदों पर हो रही है भर्ती

अगर आप भी इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन भेजने होंगे. अगर आपकी उम्र ज्यादा हो चुकी है तो भी आपको परेशान नहीं होना है क्योंकि इस भर्ती के लिए 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. राजस्थान विधानसभा सचिवालय की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 11 पदों पर वैकेंसी आई है. इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 2, OBC के लिए 3, एमबीसी के लिए 2 एवं EWS के लिए 4 पद शामिल हैं.

ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं Apply

आवेदक ध्यान दें कि आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गई है. यदि आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट assembly.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं और इससे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मात्र पांचवी पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. महिला और पुरुष दोनों वर्गों के उम्मीदवार आपने आवेदन भेज सकते हैं.

यह रहेगी आयु सीमा

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है. अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष , सामान्य एवं EWS वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की एवं SC, ST एवं OBC वर्ग की महिलाओं को 10 वर्ष तक की छूट भी प्रदान की जा रही है. पदों पर चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल 1 के तहत 5200-20,200 रुपये का पे बैंड दिया जाएगा.

इस प्रकार होगा Selection

अगर इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो यदि ज्यादा संख्या में आवेदन आते हैं तो उनके लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी या फिर आवेदनों की छंटनी की जाएगी. इसके पश्चात उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे