गैजेट

BSNL के इस सुपर बचत रिचार्ज प्लान ने मचाई खलबली, अब 1 साल तक मिलेगा फ्री डेटा और कॉलिंग

टेक डेस्क :- आज महंगाई इतनी तेजी से बढ़ रही है कि लोगो के लिए इतनी महंगाई में सरवाइव करना काफी मुश्किल हो रहा है. समय के साथ साथ मोबाइल फोन का प्रयोग भी बढ़ता जा रहा है, वही रिचार्ज भी इतने महंगे हो गए हैं कि रिचार्ज कराने से पहले Users को 100 बार सोचना पड़ता है. ऐसे में ग्राहक सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते है. यदि आप BSNL ग्राहक है तो कंपनी ने ऐसे ग्राहकों के लिए बेहतरीन Plan ऑफर किया है.

bsnl 2

कंपनी दे रही सस्ता और जबरदस्त रिचार्ज प्लान  

हाल ही में कंपनी ने Users के लिए एक सस्ता प्रीपेड Plan लॉन्च किया है. इस रिचार्ज को एक बार करवाने के बाद आपको पूरे वर्ष अन्य कोई रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इस रिचार्ज की कीमत केवल 797 रूपये हैं. वही इस प्लान की वैधता 365 दिन यानी की पूरे 1 वर्ष के लिए है. यह प्लान Users के लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है, क्योंकि इतनी कम कीमत में किसी भी कंपनी में कोई इतना सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च नहीं किया है.

डाटा खत्म होने के बाद भी डाटा का उठा पाएंगे लाभ 

BSNL रिचार्ज प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसकी वैधता पूरे 1 वर्ष तक की है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री SMS और हाई स्पीड 4G डाटा सहित कई फायदे मिलेंगे. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे 1 वर्ष के लिए प्रतिदिन के हिसाब से 2GB डाटा मिलता है. प्रतिदिन मिलने वाला डाटा समाप्त होने के बाद भी आप 40 kbps की स्पीड से Internet का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा ग्राहकों को 100 SMS प्रतिदिन के हिसाब से मुफ्त मिलते है. इस प्लान के अतिरिक्त कंपनी यूजर्स को 30 दिनों की ओर अधिक वैधता प्रदान कर रहा है.

रिचार्ज के साथ मिलेगी 30 दिन की अतिरिक्त वैधता  

इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को लोकल या STD अनलिमिटेड कॉलिंग भी दिया जा रहा है, इसके अलावा इस इसमें आपको रोमिंग कॉल भी मिलेगी. इस प्लान पर BSNL के द्वारा अतिरिक्त 30 दिनों की वैधता भी दी जा रही है. इस रिचार्ज की वैधता के अलावा 30 दिन Extra दिए जाते है. यानी की 365+30= 395 दिनों के लिए आप इस प्रीपेड प्लान का Use कर सकते हैं. इस ऑफर का लाभ आप 12 June तक ले सकते हैं. इसके बाद कंफर्म नहीं है यह रिचार्ज वेबसाइट पर रहेगा या इसे हटाया भी जा सकता है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे