नौकरी

Haryana Police Bharti 2023: हरियाणा पुलिस में 6000 पदों पर भर्ती, पहले PMT फिर होगी दौड़

पंचकूला :- हरियाणा पुलिस में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. Haryana Police में जल्द ही सिपाही के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. हालांकि भर्ती के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से इन नए नियमों पर मुहर लग चुकी है अब यह फाइल वित्त विभाग के पास भेजी गई है. जैसे ही वित्त विभाग अपनी मंजूरी देता है पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है.

police 1

NCC कैडेट्स को दी जाएगी प्राथमिकता 

आपको बता दें कि जल्द ही हरियाणा पुलिस के 6000 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होगा. इन पदों में 5000 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए जबकि एक हजार पद महिला उम्मीदवारों के लिए होंगे. इस भर्ती में होने वाली Selection प्रक्रिया में थोड़े बदलाव किए गए हैं. नए बदलावों के अनुसार NCC कैडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी. उच्च शिक्षा के लिए अतिरिक्त अंक ना देकर लंबाई और समय से पहले दौड़ पूरे करने वाले उम्मीदवारों को Extra Marks दिए जाएंगे.

अब इनके लिए मिलेंगे Extra Marks

शारीरिक नाप- तौल (PMT) के लिए 7 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा. इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा और अंतिम चरण में दौड़ करवाई जाएगी. नए नियम के अनुसार Excellent श्रेणी में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को दो अतिरिक्त अंकों का लाभ दिया जाएगा. वही जो उम्मीदवार 6 फीट से लंबे होंगे उन्हें 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे. सामाजिक आर्थिक मानदंड के अनुसार उम्मीदवारों को ढाई अंक जबकि NCC के लिए भी ढाई अंक का लाभ दिया जाएगा. ऐसे में जब अतिरिक्त शिक्षा के लिए अंक नहीं दिए जाएंगे तो 12वीं पास उम्मीदवार भी परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे.

नए सेवा नियम मिलते ही शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया 

नियम बदलने के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि सिपाही को ज्यादातर Field में ड्यूटी करनी होती है इसीलिए उनका शारीरिक रूप से Fit होना अनिवार्य है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से होने वाली पुलिस भर्ती में सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) पास अभ्यर्थियों का पहले PMT (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) और PST (फिजिकल स्त्रीनिंग टेस्ट) देना होगा. जो उम्मीदवार इन दोनों परीक्षाओं को पास करेंगे उन्हें लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा. HSSC के चेयरमैन ने बताया कि पुलिस भर्ती नए नियमों के अनुसार होगी. जैसे ही सरकार की तरफ से नए Service Rules मिलेंगे इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और सभी CET पास युवा आवेदन कर पाएंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे