नौकरी

CET Haryana News: हरियाणा CET परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका, 24 और 25 जून को होने वाली परीक्षा कैंसिल

पंचकूला, CET Haryana News :- हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने युवाओं को तगड़ा झटका दिया है. हरियाणा CET भर्ती परीक्षा (CET Haryana News) के इंतजार में लाखों युवा काफी लंबे समय से बैठे हुए हैं और उनकी इंतजार की घड़ियां अभी भी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. गौरतलब है कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा आगामी 24 और 25 जून को CET भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना था. लेकिन अब इसे भी स्थगित कर दिया गया है.

hssc

लाखों युवा बैठे हैं इंतजार में 

हरियाणा CET मेंस परीक्षा के लिए लाखों युवा इंतजार में बैठे थे, लेकिन अब उन्हें शायद यह खबर सुनकर गहरा झटका लगेगा क्योंकि आगामी 24 और 25 जून को होने वाली भर्ती परीक्षा (CET Haryana News) को स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में युवाओं का मायूस होना लाजिमी भी है.

अब इस दिन होगी परीक्षा

हरियाणा स्टाफ कमीशन की तरफ से आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है जिसकी माने तो अब 24 और 25 जून को होने वाली परीक्षा 1 और 2 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएंगी. सुबह और शाम के सत्र में यह परीक्षा आयोजित की जाएंगी. सुबह के स्तर का समय 10:30 से 12:15 रहेगा जबकि शाम के सत्र का समय 3:15 से 5:00 रहेगा.

इन पदों के लिए होगी परीक्षा

HSSC द्वारा जारी के नोटिस के अनुसार ग्रुप नंबर 16, 17, 22, 23, 28, 32, 43, 44, 46, 47, 48 और 55 की परीक्षाएं आगामी 1 जुलाई और 2 जुलाई को आयोजित की जाएगी. बता दें कि 1 जुलाई को शनिवार है तथा 2 जुलाई को रविवार है.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे