नौकरी

HSSC CET Admit Card: हरियाणा CET परीक्षा का इंतज़ार कर रहे अभ्यार्थियों के लिए आई गुड न्यूज़, मोबाइल पर एडमिट कार्ड के मैसेज आने हुए शुरू

चंडीगढ़ :- हरियाणा में CET Mains परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. 1 और 2 जुलाई को दूसरे चरण की परीक्षा होने वाली है. हरियाणा में तृतीय श्रेणी के 12000 से अधिक पदों के लिए 1 और 2 जुलाई को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षाओं के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से Mobile Number पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए गए हैं.

hssc

1 और 2 जुलाई को इन ग्रुपों की होगी परीक्षा 

बता दे कि परीक्षा में चयनित सभी विद्यार्थियों को मोबाइल पर मैसेज भेज कर सूचित किया जा रहा है. 12 ग्रुपों के तहत होने वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए 28 June को एडमिट कार्ड भी Official Website से डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे. वही एचएसएससी ने स्क्रीनिंग टेस्ट के दूसरे चरण के परीक्षा का भी शेड्यूल्स तैयार कर लिया है. 8 जुलाई को Group 1, 3, 4, 7, 8, 10, 11, 15, 19 और 40 के अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी. वहीं 9 जुलाई को होने वाली परीक्षाओं में ग्रुप नंबर 2, 6 और 26 के अभ्यर्थी शामिल होंगे.

4 गुना से भी कम है इन पदों के लिए उम्मीदवार 

पहले दिन जूनियर इंजीनियरिंग के साथ टेक्निकल विषयों वालों पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जबकि अगले दिन पटवारी, कैनल पटवारी, क्लर्क जैसे पदों की परीक्षाएं होगी. परीक्षाओं के लिए 4 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा. एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 और 2 जुलाई को 12  श्रेणीयो की परीक्षा होगी. जिसमें नर्स स्टाफ, नर्स, जूनियर कोच निर्देशक, शारीरिक शिक्षा, इलेक्ट्रीशियन,  रेडियोग्राफर, तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन आदि शामिल है. इन पदों के लिए 4 गुना से कम ही उम्मीदवार है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे