नौकरी

SSA Haryana Vacancy 2023: समग्र शिक्षा विभाग हरियाणा में इन पदों पर निकली सीधी भर्ती, इंटरव्यू आधार पर होगा चयन

जॉब डेस्क :- 03 कस्तूरबा गांधी बाल विद्यालय (KGBV) फतेहाबाद की तरफ से सेवानिवृत्त लेक्चर/ पीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्ती अनुबंध आधार पर होने जा रही है और विभाग के निर्देशों के अनुसार महिला आवेदकों को वरीयता दी जाएगी.  जो भी उम्मीदवार इन पदों (SSA Haryana Vacancy 2023) के लिए इच्छुक हैं वह डायरेक्ट इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते है. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो दिए हुए पते पर निर्धारित डेट पर अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ जाए. पीजीटी को शुरू में एक वर्ष की अवधि के लिए या प्रधान कार्यालय द्वारा व्यवस्था किए जाने तक, जो भी पहले हो, नियुक्त किया जाना चाहिए.

job 2

महत्वपूर्ण तिथि

नोटिफिकेशन जारी होने की डेट  22 जून 2023
आवेदन की अंतिम तिथि  30 जून 2023
इंटरव्यू की डेट 04 जुलाई 2023
इंटरव्यू का स्थान
 कार्यालय अतिरिक्त उपायुक्त फतेहाबाद (11:00 बजे)

 

आवेदन शुल्क 

  • किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

कुल पद

  • कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी.

  • इस भर्ती के जरिये पीजीटी हिंदी / संस्कृत, पीजीटी गणित / विज्ञान व पीजीटी अंग्रेजी / एसएस के पदों को भरा जाएगा.
  • केजीबीवी कुम्हारिया, खण्ड, फतेहाबाद  : 05
  • केजीबीवी खाई, खण्ड रतिया : 05
  • केजीबीवी जमालपुर शेखां खण्ड टोहाना: 05

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा देखने के लिए अधिकारिक अधिसूचना पर जा सकते हैं.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता धारक होनें चाहिए.

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
  2. आधिकारिक नोटिस से आपकी योग्यता की जाँच कर ले.
  3. आवेदक 22 जून से 30 जून तक कार्यालय जिला परियोजना सयोजक, समग्र शिक्षा, 2nd Floor, Part-1 लघुसचिवालय, फतेहाबाद से सांय 3 बजे तक आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं.
  4. अपने बायोडाटा, आवेदन फॉर्म,अनुभव प्रमाण पत्र तथा सभी मूल दस्तावेजों को 30 जून 2023 तक  सायं 04:00 बजे तक जमा करवा दे.
  5. दिए हुए पते पर निर्धारित डेट पर अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ जाए.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को फतेहाबाद (हरियाणा) में कार्य करना होगा.

वेतन

  • उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह 20,000/- रूपये वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  • इंटरव्यू
  • दस्तावेज सत्यापन

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट http://ssa.nic.in/
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे
नौकरी का प्रकार अस्थाई
इस तरह की और नौकरियों की जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे