नौकरी

Haryana Army Bharti: हरियाणा में भारतीय सेना में नौकरी के लिए इस दिन होगी खुली भर्ती, हर दिन 1000 को मिलेगा मौका

हिसार :- सेना में जाकर देशसेवा करने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. ज़ी हाँ आपको बता दें कि जल्द ही भारतीय सेना (Haryana Army Bharti) में भर्ती के लिए रैली का आयोजन होगा. ऐसे में अगर आप भी सेना में शामिल होना चाहते है तो आपको यह खबर अवश्य पढ़नी चाहिए. हिसार जिले में सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है.

army

इस दिन होगा Haryana Army Bharti का आयोजन 

यह भर्ती 3 से 12 July तक आयोजित की जाएगी. हिसार कैंट में होने वाली भर्ती रैली के लिए DC उत्तम सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ Meeting की. बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि समय रहते सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए. इसके अलावा अलग अलग Departments की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है. इस रैली में मंडल के चार जिलों के युवा हिस्सा लेंगे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि हर दिन 1000 से ज्यादा युवा शामिल हो सकते है.

4 जिलों के युवा लेंगे हिस्सा 

सेना भर्ती के लिए हुई मीटिंग में डीसी ने सेना भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए विभागाध्यक्षों की ड्यूटियां भी लगा दी है. इस दौरान Police विभाग के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को पीने का पानी, पब्लिक शौचालय, Light आदि जैसे विभिन्न व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए. भर्ती निदेशक कर्नल मोहित सिंह ने बताया कि अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत 3 जुलाई से जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन पद के चयन के लिए भारतीय सेना भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है. इस रैली भर्ती में हिसार, सिरसा, जींद एवं फतेहाबाद जिले के प्रतिदिन लगभग 500 से 1000 युवा हिस्सा लेंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे