नौकरी

Haryana Jobs: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में ग्रुप D के पदों पर भर्तियां जल्द, पंचायत विभाग में भी खुलेगा नौकरियों का पिटारा  

चंडीगढ़, Haryana Jobs :- अनुबंध पर नौकरियां देने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN)  का गठन किया गया था. ठेकेदारों की अपेक्षा हरियाणा सरकार Contract की नौकरियां निगम के माध्यम से उपलब्ध करवा रही है. HKRN गठित करने के पीछे सरकार का यही लक्ष्य था कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिले. हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तरफ से अपनी कार्यप्रणाली को और ज्यादा पारदर्शी करने के लिए तैयारियां की जा रही है.

hkrn

ग्रुप डी और पंचायत विभाग में जल्द होंगी भर्तियां

अभ्यर्थियों ने ज़ब पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए जिसकी वजह से निगम को परेशानी हुई है, उन्हें लेकर निगम ने समीक्षा की शुरुआत कर दी है. आने वाले समय में जो भी भर्तियां होंगी उनमें निगम की तरफ से पद के नाम के साथ- साथ पदों की संख्या का ब्यौरा भी साझा किया जाएगा. इसके साथ ही Selection Process और क्राइटेरिया की जानकारी भी Website पर दी जाएगी. वहीं, जल्द ही निगम Group D और पंचायत विभाग में भर्तियां करेगा.

अभ्यर्थियों के सुझावों को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करेगा HKRN

फिलहाल ज़ब निगम की ओर से पद विज्ञापित किए जाते हैं तो केवल पद का नाम दिया जाता है. जिसे लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जाहिर की थी. अभ्यर्थियों का कहना था कि पदों के नाम के साथ पदों की संख्या की जानकारी भी देनी चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थियों की मांग थी कि किन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है और किस आधार पर हुआ है, वह भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए. इन सुझावों के बाद  निगम इन सुझावों को कार्यप्रणाली में शामिल करने जा रहा है.

अभ्यर्थियों के सुझावों पर चल रहा है विचार

इस बारे में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के CEO केएम पांडूरंग ने बताया है कि अभ्यर्थियों के सुझावों पर विचार चल रहा है. पदों के नाम के साथ संख्या भी दी जाएगी. साथ ही अन्य सुधार को लेकर भी तैयारी जारी है. हाल ही में पंचायत विभाग ने निगम के पास पदों की मांग भेजी है. लगभग 350 पदों पर भर्ती होनी है. इनमें तकनीकी पदों जेई के साथ-साथ अन्य पद जैसे Comouter Operator आदि पद शामिल हैं. क्योंकि पंचायतों में ई-टेंडरिंग अनिवार्य हो चुकी है, इसलिए कार्यों के सुचारू रूप से संचालन के लिए और जल्द भर्ती के लिए निगम के माध्यम से कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे. इसके अलावा ग्रुप डी के लिए भी अलग-अलग Departments ने निगम के पास मांग भेजी है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे