नौकरी

HPSC Vacancy 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने निकाले नई सरकारी नौकरी के आवेदन, इस दिन तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़ :- हरियाणा में जल्द ही नई भर्तियां होने जा रही है. ऐसे में जो भी नौकरी की तलाश में है उसे यह खबर अवश्य पढ़नी चाहिए. आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, आयुष व आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम डिपार्टमेंट में भर्तियां की जाएंगी. इन भर्तियों के लिए हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC Vacancy 2023) ने आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

HPSC

असिस्टेंट टाउन प्लानर के 12 पदों पर होगी भर्ती 

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में असिस्टेंट टाउन प्लानर (Assistant Town Planner) के कुल 12 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन 28 जून से शुरू होंगे तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई रहेंगी. 12 पदों में 7 Unreserved होंगे. BC-A और एससी के लिए 2- 2 और 01 पद ईडब्ल्यूएस के लिए रिजर्व किया गया है. आयुष विभाग में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी (District Ayurvedic Officer) के पांच पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें चार पद अनारक्षित रहेंगे जबकि एक पद SC के लिए रिजर्व किया गया है.

आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 July

इन पदों के लिए 30 जून से आवेदन किए जा सकेंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई होगी. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकते हैं. यदि आवेदकों को भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी चाहिए तो वह हरियाणा लोक सेवा आयोग की Official Website पर भी विजिट कर सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे