Haryana CET की नई परीक्षा डेट को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन होगा परीक्षा का आयोजन
पंचकूला :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप C (Haryana CET) के 32000 पदों को भरा जाना है. काफी लंबे समय से प्रक्रिया चल रही है मगर कुछ अड़चनों के कारण यह सिरे नहीं चढ़ पा रही है. थोड़े दिनों पहले कमीशन की तरफ से परीक्षा Schedule तैयार किया गया था और बताया गया था कि जुलाई माह में परीक्षाएं होगी. पहले चरण में 12 ग्रुपों के लिए परीक्षाओं की तिथि घोषित भी हो चुकी थी मगर किन्हीं कारणों की वजह से आयोग को परीक्षा को टालना पड़ा.

Haryana CET क्वालीफाई उम्मीदवारों का विस्तृत परिणाम हुआ जारी
फिलहाल आयोग की तरफ से सभी Qualify 3.59 लाख उम्मीदवारों का Detailed रिजल्ट जारी किया गया है. इसकी घोषणा HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कर दी थी कि पहले सभी उम्मीदवारों का विस्तृत परिणाम जारी होगा तथा उसके बाद ही परीक्षा शेड्यूल जारी किया जाएगा. गौरतलब है कि रिजल्ट जारी हो चुका है ऐसे में स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test) का रास्ता भी साफ हो चुका है.
सोशल इकनोमिक के आधार पर मिले नंबर किए सार्वजनिक
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से शुक्रवार को सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) का रिजल्ट जारी किया गया है जिसमें आयोग ने 71 हजार 830 पन्नों में 3,59,146 अभ्यर्थियों के नाम सार्वजनिक किए हैं. जारी हुए परिणाम में अभ्यर्थियों को सामाजिक- आर्थिक आधार पर मिले पांच अंकों को भी सार्वजनिक किया गया है. इसके बाद अब ग्रुप सी के 32,000 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का रास्ता भी साफ हो चुका है. आयोग की तरफ से कहा जा रहा है कि 15 जुलाई के बाद परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी है.
31 दिसंबर तक की जाएंगी 60 हज़ार भर्तियां
HSSC के अध्यक्ष ने बताया कि जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में आयोग परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर देगा. भोपाल सिंह खदरी ने दावा किया है कि अभ्यर्थियों की अधूरी क्वालिफिकेशन की वजह से परीक्षा टल चुकी है, लेकिन हम पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती को लेकर प्रतिबद्ध हैं. इस साल हजारों भर्तियां की जाएंगी और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. Chairman का कहना है कि हमने संकल्प लिया है कि 31 दिसंबर तक हम 60 हजार भर्तिया करके रहेगे. इसके लिए हम पूर्ण रूप से तैयार है.
बिल्कुल पारदर्शी माध्यम से होगी भर्ती
हमने प्रक्रियाओं को पहले से आसान कर दिया है. सभी नियुक्तियों को भ्रष्टाचार से परे रखा जाएगा. भर्ती बिल्कुल पारदर्शी माध्यम से होगी. चेयरमैन ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर किसी अभ्यर्थी का सामाजिक आर्थिक मानदंड के आधार पर लिए गए अंको का दावा गलत साबित होता है तो उसकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी और उसे Blacklist दिया जाएगा. वह आगे किसी भी सरकारी भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाएगा और आयोग की तरफ से भी उस पर कार्यवाही की जाएगी.


Vi