Haryana Cet परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, अगले तीन दिन मे HSSC करने जा रहा है ये बड़ा काम
पंचकूला :- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) Haryana CET ग्रुप- सी स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 4 गुणा अभ्यर्थियों को बुलाने का फॉर्मूला तैयार करने जा रहा है. इस बारे में आयोग के Chairman भोपाल सिंह खदरी ने एजी से राय ली है. अध्यक्ष का कहना है कि Formula तैयार किया जा रहा है और अगले 3 दिनों में इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा.

12 जुलाई से शुरू होगा PMT टेस्ट
जैसा कि आप सभी जानते है 3.59 लाख अभ्यर्थियों ने ग्रुप- सी की परीक्षा पास की है और 32 हजार पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test) आयोजित किया जाना है. ग्रुप- सी के स्क्रीनिंग टेस्ट से पहले 12 कैटेगरी में PMT शेड्यूल जारी हो चुका है जो 12 July से शुरू होने जा रहा है. यह पीएमटी टेस्ट 12 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगा. चेयरमैन का कहना है कि 300 ऐसे युवा हैं, जिन्होंने पोस्ट का नाम नहीं भरा है. इस वजह से ये Shortlist नहीं हो पाए हैं.
शेड्यूल बनाने की तैयारी में जुटा आयोग
इन सभी के Form चेक किए जा रहे हैं, ताकि इनको भी पीएमटी का मौका प्रदान किया जा सके. ग्रुप- सी के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए अभी तक आयोग शेड्यूल नहीं तैयार कर पाया है. कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते तक इसका Schedule आ सकता है आयोग इसकी तैयारी में लगा हुआ है. कुछ दिनों पहले आयोग की तरफ से संशोधित परिणाम जारी किया गया था जिसमें काफी खामियां होने की वजह से उम्मीदवारों ने सवाल उठाए थे. फिलहाल आयोग सभी तरह की त्रुटियां दूर करने की जद्दोजहद में लगा हुआ है.

