नौकरी

नोटिस जारी: हरियाणा में नौकरी का मुँह ताक रहे युवाओं को बड़ा झटका, Haryana CET समेत इन भर्तियों पर लगी रोक

पंचकूला :- हरियाणा में युवाओं के लिए नौकरी पाना टेढ़ी खीर साबित होता जा रहा है. बड़ी मुश्किल से ही कोई लिखित परीक्षा आयोजित होती है. उसके बाद रिजल्ट की जद्दोजहद चलती है. ऐसा ही कुछ CET परीक्षार्थियों के साथ हो रहा है. CET के पहले फेस की परीक्षा के बाद उसका रिजल्ट घोषित किया गया. अब दूसरे फेस की तैयारियां चल रही थी. ऐसे में पीएमटी को लेकर भी Schedule  जारी कर दिया गया था, लेकिन आज इस भर्ती की प्रक्रिया को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है.

hssc chairman bhopal singh

पीएमटी परीक्षा को किया गया स्थगित

बता दें कि सीईटी परीक्षा को लेकर पीएमटी परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया था. जिसके तहत पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फिजिकल परीक्षा के लिए युवाओं को बुलाया गया था, लेकिन आज एचएसएससी द्वारा इस 12 और 13 जुलाई को होने वाली पीएमटी परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है.

टीजीटी परीक्षार्थियों को भी हाथ लगी मायूसी

टीजीटी सोशल स्टडीज, संस्कृत, होम साइंस के अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया को भी पोस्टपोन कर दिया गया है. बता दें कि एचएसएससी द्वारा टीजीटी के विभिन्न पदों के लिए 11 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे