जॉब डेस्क, PNB Jobs :- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) दिल्ली मानव संसाधन प्रभाग, प्रधान कार्यालय प्लॉट नं. 4, सेक्टर 10, द्वारका, नई दिल्ली की तरफ से विशेषज्ञ अधिकारियों ( Specialized Executive) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (PNB Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म अधिकारिक वेबसाइट के जरिये पहुंचा सकते है.
Demo Picture
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन शुरू होने की तारीख
08 अगस्त 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख
27 अगस्त 2023
आवेदन शुल्क
किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
कुल पद
कुल 2 पद पर भर्ती की जाएगी.
मुख्य जोखिम अधिकारी (CRO): 01 पद
मुख्य डिजिटल अधिकारी (CDO): 01 पद
आयु सीमा
CRO के पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तथा CDO के पदों के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रहने वाली है.
Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं.
आवेदन कैसे करें
इन पदों के लिए आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जहां नौकरी खोलने का विज्ञापन दिया गया है।
नौकरी विवरण, योग्यता और अन्य विवरण देखने के लिए आप जिस नौकरी के शीर्षक में रुचि रखते हैं, उस पर क्लिक करें.
यदि आप योग्यताओं और आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, तो “लागू करें” या “अभी आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें.
यदि आवश्यक हो तो वेबसाइट पर एक खाता बनाएँ, या अपने मौजूदा खाते में लॉग इन करें.
अपने व्यक्तिगत विवरण, शिक्षा और कार्य अनुभव, कौशल और अन्य प्रासंगिक जानकारी के साथ ऑनलाइन नौकरी आवेदन पत्र भरें.
अपना रेज़्यूमे, कवर लेटर, और कोई अन्य सहायक दस्तावेज़, जैसे प्रमाणन या संदर्भ अपलोड करें.
यह सुनिश्चित करने के लिए अपने आवेदन की समीक्षा करें कि सभी जानकारी सटीक और पूर्ण है.
“सबमिट” या “भेजें” बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा करें.
कार्य स्थल
चुने गए उम्मीदवारों को दिल्ली में कार्य करना होगा.
वेतन
उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा.
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया जानने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें.
उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.