CBSE बोर्ड

CBSE Exam News: सीबीएसई के नए नोटिस से हजारों बच्चो को झटका, अब ये विधार्थी नहीं दे सकेंगे Exam

नई दिल्ली :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबंधित स्कूलों और उनमें पढ़ने वाले छात्राओं के यह खबर बहुत ही जरूरी है. CBSE ने नया सर्कुलर जारी करते हुए विद्यार्थियों की अनुपस्थिति को लेकर सख्त कदम उठाया है. सीबीएसई ने सभी स्कूल प्रमुखों को एक पत्र जारी किया है,  जिसमें कहा गया है कि स्कूल केवल विषय का ज्ञान देने के लिए नहीं होते हैं. स्कूलों में शिक्षा देने के दौरान विद्यार्थियों का समग्र विकास, पाठ्यतर गतिविधियां, साथियों के साथ सीखना, चरित्र निर्माण, मूल्य का विकास करना, सहयोग विविधता तथा समावेशन का सम्मान, सम्मानजनक बातचीत, Teamwork आदि गुण भी विकसित किए जाते हैं.

cbse

सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों में उपस्थिति आवश्यक

स्कूलों में विद्यार्थी की उपस्थिति उसकी शैक्षणिक सफलता,  व्यक्तिगत व  Holistic Development में योगदान करती है. यदि विद्यार्थी प्रतिदिन स्कूल नहीं आएंगे तो इससे उनका सर्वांगीण विकास बाधित होगा. इस संदर्भ में CBSC Board की टीम स्कूलों का निरीक्षण भी कर सकती है. यदि कोई स्कूल सीबीएसई के निर्देशों का पालन नहीं करता हुआ पाया जाता है तो उस पर सीबीएसई कड़ी कार्रवाई कर सकती है. इस कार्रवाई में स्कूल पर जुर्माना लगाने से लेकर मान्यता रद्द करने तक का प्रावधान किया गया है.

75% हाजिरी अनिवार्य

नए सर्कुलर के अनुसार यदि किसी विद्यार्थी की विद्यालय में उपस्थित 75% से कम पाई जाती है तो उस विद्यार्थी को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सीबीएसई के नए सर्कुलर के मुताबिक विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों जैसे बीमारी, पारिवारिक स्थिति सहित अन्य कार्यों के लिए 25% हाजिरी में छूट दी गई है. इस कड़ी में यदि कोई विद्यार्थी अस्वस्थ है तो उसे चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ स्कूल में अवकाश के लिए आवेदन करना होगा.

रखना होगा रिकॉर्ड अपडेट

अब प्रत्येक School के Attendance Register में प्रतिदिन विद्यार्थियों की उपस्थिति अंकित कर शिक्षक व स्कूल अधिकारियों के विधिवत हस्ताक्षर करवाने होंगे. स्कूल के द्वारा यदि 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को शैक्षणिक दौरे या फिर अन्य किसी गतिविधि के लिए भेजा जाता है तो उसका Record बनाए रखना होगा

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे