गैजेट

Jio Mobile B1 4G: जियो ने ग्राहकों को दिया नया दिवाली गिफ्ट, केवल 1299 में लॉन्च किया ये नया शानदार मोबाइल

टेक डेस्क :- दिवाली से पहले ही Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को तोहफा दे दिया है. रिलायंस कंपनी ने भारत में Jio Bharat B1 series लॉन्च कर दी है. आपको बता दे कि इस सीरीज का सबसे पहला फोन भारत में Launch किया गया है. यह 4G फोन Jio की Website पर कीमत के साथ List किया गया है. आप जियो के इस फोन को amazon.in से भी Online Order सकते हैं.

jio new mobile

जिओ भारत B1 4G के Features 

Jio भारत B1 को 2.4 इंच की Display के साथ Launch किया गया है. यह फोन 4G Connectivity सपोर्ट करता है. इस फोन का डिजाइन भी अन्य जिओ फोन से काफी अलग है. B1 के पिछले हिस्से में मैट फिनिशिंग वाली Polycarbonate Body है. इस Device में आप म्यूजिक के साथ – साथ Video Streaming भी कर सकते हैं.

 2000mAH की बैटरी

जिओ भारत B11 में ग्राहकों को 2000mAH की बैटरी दी जाती है. यह फोन जिओ भारत प्लेटफार्म पर चलता है, जो इस Device को JioSaavn App से गाने Stream करने Jio Cinema App से फिल्में, Show तथा Sports Stream करने तथा Jio Pay App का Use UPI भुगतान के लिए किया जाता है. इस Phone में आपको FM की सुविधा भी मिलती है और यह 23 भाषाओं को Support करता है.

जिओ भारत फोन में डेटा प्लान

जिओ भारत फोन के लिए दो खास Recharge Plan उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी कीमत 123 तथा 1,234 रुपए है. जानकारी के लिए आपको बता दे की 123 रुपए के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग तथा 14 GB Data मिलता है. वही 1,234 वाले Recharge Plan में ग्राहक को 1 साल के लिए Unlimited Calling के साथ 168 GB Data Free मिलता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे