गैजेट

Jio New Phone: Jio ने दिवाली पर आम जनता को दिया बड़ा गिफ्ट, अब इस सस्ते फोन से कर सकेंगे UPI पेमेंट और बहुत कुछ

गैजेट, JioPhone Prima :- इन दिनों देश में Jio फ़ोन बड़ी संख्या में ग्राहकों द्वारा प्रयोग किया जा रहा है. वहीं अगर आप भी नया जियो फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Reliance Jio नें बेहद कम कीमत पर Jio Prima फ़ोन लॉन्च किया है. कंपनी ने इस फोन को 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है. यह फोन आपको कई बेहतरीन और नए फीचर्स के साथ मिलेगा, जोकि पहले वाले Jio फोन से काफी बेहतरीन होंगे.

jio new mobile

बेहद कम कीमत पर मिलेगा फोन 

इस फोन की पहली झलक कंपनी ने भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 मे दिखाई थी. भारत मे यह फोन आपको मात्र 2,599 रुपए में मिलेगा. Jio Phone प्राइमा 4G TFT डिस्प्ले के साथ आता है, यह फोन KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. कंपनी ने इस फोन को Single ब्लू शेड में यूजर्स के सामने पेश किया है. इस फोन को आप JioMart, अमेजॉन और रिलायंस डिजिटल के जरिए भी खरीद सकते हैं. इस फोन में आपको 1800 mAh बैटरी पैक भी मिलता है.

फोन में मिलेंगे यह फीचर्स 

JioPrima की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स UPI पेमेंट भी कर सकते हैं. इसमें आपको 0.3 मेगापिक्सल रियर Cemra और Front दोनों तरह के कैमरे मिलेंगे. आप इस फोन में Youtube, Whatsapp, Facebook भी चला सकते हैं. इसके अलावा विभिन्न जिओ एप जैसे JioCinema, JioTV, JioSaavan का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं. इसके अलावा इसमें FM रेडियो, ब्लूटूथ 5 कनेक्टिविटी और 3.5 mm हेडफोन जैक भी मिलता है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे