गैजेट

Jio के इस नए रिचार्ज में उड़ाई सबकी नींद, इस स्पेशल रिचार्ज प्लान के साथ फ्री मिल रहा है जिओ मोबाइल

टेक डेस्क, Jio Plan :- जिओ यूजर्स (Jio Users) के लिए एक खुशखबरी है. जिओ कंपनी अपने ग्राहकों को फ्री जिओ फोन ऑफर कर रही है. Jio कंपनी आए दिन अपने ग्राहकों को अट्रैक्ट (Attract) करने के लिए बहुत ही बढ़िया – बढ़िया रिचार्ज Plan ऑफर करती रहती है. इन रिचार्जस में प्रीपेड,  पोस्टपेड के साथ – साथ कुछ स्पेशल Recharge प्लान भी होते हैं. हाल ही में जियो फोन यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया गया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस स्पेशल रिचार्ज प्लान की खास बात क्या है.

jio bharat1
jio bharat1

जिओ स्पेशल रिचार्ज प्लान

Jio यूजर्स के लिए अब कंपनी 1999 रुपए का स्पेशल रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है. इस ऑफर में कंपनी यूजर्स को टेलीकॉम सर्विसेज देने के साथ-साथ जियो फोन भी एकदम फ्री में दे रही है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे फ्री में जियो फोन प्राप्त कर सकते हैं.

ऐसे मिलेगा जिओ फोन

रिलायंस जिओ के इस फोन को पाने के लिए आपको 1999 रुपए का रिचार्ज करना पड़ेगा, जिसमें आपको 2 साल के लिए अनलिमिटेड प्लान (Unlimited Plan) भी दिया गया है. इतना ही नहीं इस ऑफर में आपको 48 Gb का Data तथा 2 साल के लिए फ्री वॉयस कॉलिंग के बेनिफिट्स भी मिलते हैं. हालांकि यह रिचार्ज प्लान केवल न्यू जिओ फोन यूजर्स को ही मिलेगा. मौजूदा यूजर्स के लिए कंपनी ने और बहुत सारे ऑफॉर्डेबल प्लांस लॉन्च कर रखे हैं, जो 1 साल की वैधता के साथ आते हैं.

जिओ फोन के फीचर्स

जिओ फोन में अब आप फेसबुक, व्हाट्सप्प, यूट्यूब तथा दूसरी जिओ एप्स का भी आनंद उठा सकते हैं. जिओ फोन में आपको कैमरा भी दिया गया है तथा इसके साथ ही आपको माइक्रो एसडी कार्ड यानी की मेमोरी कार्ड का भी सपोर्ट मिलता है. अल्फान्यूमैरिक कीपैड वाले इस जियो फोन में आपको टॉर्च तथा एफएम रेडियो भी मिलता है. जिओ फोन में आपको ऑडियो जैक 3.5 एमएम के साथ बेहतरीन म्यूजिक प्लेयर भी दिया जाता है.यह जियो फोन 4G सपोर्ट्स के साथ आता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे