गैजेट

धड़ाम से गिरे iPhone 15 के रेट, अब सिर्फ 35,000 से भी कम कीमत पर करे खरीददारी

नई दिल्ली :-  जब बात प्रीमियम स्मार्टफोन्स की होती है तो आईफोन को नजरअंदाज करना मुश्किल है. कई लोग आईफोन खरीदने का सपना देखते हैं, लेकिन इसकी ऊंची कीमतें अक्सर रुक जाते हैं. यदि आप भी प्राइस देखकर रुक जा रहे हैं तो आपके लिए अभी आईफोन खरीदने का एक मौका है. त्योहारी सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन आईफोन पर अब भी शानदार छूट उपलब्ध है. यह डिस्काउंट इसे खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना रहा है. अमेजन पर फिलहाल आईफोन 15 पर जबरदस्त छूट मिल रही है.

Apple phone mobile iPhone 13

एक्सचेंज ऑफर से तो बिलकुल ही सस्ता

अमेजन पर आईफोन 15 का 128GB वेरिएंट केवल 79,600 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है. हालांकि, इस पर मिलने वाली 17% की फ्लैट छूट के बाद इसकी कीमत केवल 65,900 रुपये रह जाती है. इस फ्लैट छूट के साथ आप 13,700 रुपये की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा, ICICI बैंक और SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट भी उपलब्ध है, जिससे इस मॉडल की प्रभावी कीमत 61,900 रुपये तक आ जाती है. सीधी छूट के साथ-साथ अमेजन एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिससे ग्राहक और अधिक बचत कर सकते हैं. यदि आप 128GB वेरिएंट खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन के आधार पर 27,525 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू पा सकते हैं.

क्या हैं फीचर

ऐपल द्वारा 2023 में लॉन्च किया गया आईफोन 15 एक आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें ग्लास बैक और एल्युमीनियम फ्रेम है. यह IP68 रेटिंग के साथ वाटर-रेसिस्टेंट है. इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले है, जो HDR10, डॉल्बी विज़न और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. आईफोन 15 में ऐपल A16 बायोनिक चिपसेट है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है. यह iOS 17 के साथ प्री-इंस्टॉल आता है, जिसे iOS 18.1 तक अपडेट किया जा सकता है. इसमें 6GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए आईफोन 15 में 48MP का वाइड और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि 12MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए उपलब्ध है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे