हरियाणा मे आंगनबाड़ी के 7106 पदों पर महाभर्ती जल्द, 8th से 12th पास कर सकेंगे आवेदन
चंडीगढ़ :- प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और सुपरवाइजर के 7106 पद खाली हैं। इनमें आंगनबाड़ी वर्कर के 2549 पद, आंगनबाड़ी हेल्पर के 4439 पद और सुपरवाइजर के 118 पद शामिल हैं। यह जानकारी मुलाना की विधायक पूजा के सवाल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने विधानसभा में दी। मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी हेल्परों व वर्करों की भर्ती करने की प्रक्रिया विभाग के पास विचाराधीन है। 2025 में सभी पदों पर भर्ती संभव है। 24 जुलाई 2024 को 101 सुपरवाइजरों की भर्ती की मांग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भेजी गई है।
आंगनबाड़ी वर्करों समेत अन्य पद इसी साल भरे जाएंगे
प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्करों, हेल्पर और सुपरवाइजर के पदों को इसी साल यानी 2025 में ही भरा जाएगा। फिलहाल प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्करों के 2549 पद खाली हैं, जबकि हेल्पर के 4439 और सुपरवाइजर के 118 पद खाली हैं। इस संदर्भ में सरकार की ओर से विधानसभा के पटल पर जानकारी दी गई है। मुलाना विधायक पूजा ने सदन में सवाल लगाया है। सरकार ने जानकारी दी है कि रिक्त पदों पर चयन का मामला विचाराधीन है, इस संदर्भ में कर्मचारी चयन आयोग को मांग भी भेजी गई है।
ये होंगी जिले के अनुसार पोस्ट
डिस्ट्रिक्ट न नाम | वर्कर पोस्ट्स | हेल्पर पोस्ट्स |
---|---|---|
अम्बाला | 129 | 225 |
भिवानी | 119 | 195 |
दादरी | 58 | 105 |
फरीदाबाद | 83 | 183 |
फतेहाबाद | 106 | 169 |
गुरुग्राम | 127 | 248 |
हिसार | 137 | 248 |
जींद | 120 | 243 |
झज्जर | 157 | 213 |
कैथल | 67 | 255 |
कुरुक्षेत्र | 67 | 160 |
करनाल | 124 | 235 |
मेवात | 150 | 170 |
नारनौल | 126 | 217 |
पंचकूला | 56 | 183 |
पानीपत | 52 | 128 |
पलवल | 124 | 205 |
रोहतक | 129 | 195 |
रेवाड़ी | 106 | 205 |
सिरसा | 175 | 260 |
सोनीपत | 159 | 356 |
यमुनानगर | 103 | 164 |
आंगनवाड़ी वर्कर
priyankadhiran55@gimal.com
Kuldeep Nagar Kabadi road Panipat
amitk43051@gmail.com Kalupur colony kabdi road Panipat Haryana
priyankadhiran55@gimal.com
Sarkari job regarding