नई दिल्ली

अब सुगम होगा वृंदावन का सफर, इन दो एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा नया बाईपास

नई दिल्ली :- देश की रोड कनेक्टिविटी विदेशों की तेज पर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी बीच सरकार ने दो बड़े एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक नए बाईपास बनाने की योजना तैयार कर ली है। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे को छटीकरा पर नेशनल हाइवे-19 से जोड़ने के लिए नया बाईपास बनाया जाएगा।  इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने योजना तैयार की थी। इसका मकसद यह था कि यमुना एक्सप्रेसवे से नेशनल हाइवे-19 की ओर जाने वाले और नेशनल हाइवे-19 से यमुना एक्सप्रेसवे जाने वालों को वृंदावन में प्रवेश न करना पड़े और उनकी राह आसान हो जाए। इसके साथ ही दोनों ओर से आने वाले श्रद्धालुओं का वृंदावन आगमन भी सुगम हो जाए।

flyover bridge road sadak

 

वृंदावन बाईपास ऐसा पहला बाईपास होगा, जो यमुना एक्सप्रेसवे को नेशनल हाइवे-19 से कनेक्ट करेगा। ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर मथुरा तक यमुना एक्सप्रेसवे पर कोई ऐसा बाईपास नहीं है जो नेशनल हाइवे से यमुना एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करे।

यहां से जुड़ेगा बाईपास

इस बाईपास के निर्माण में 1645.72 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह बाईपास नेशनल हाईवे-19 के किलोमीटर संख्या 129.320 से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 101.200 पर जुड़ेगा।

15.40 किलोमीटर का होगा मार्ग

छटीकारा से यमुना एक्सप्रेस वे तक बनने वाला यह बाईपास 15.40 किलोमीटर लंबा होगा, जो वृंदावन शहर में जाकर जाम में फंसने की बजाय सुगम रास्ते से सीधा यमुना एक्सप्रेसवे को कनेक्ट कर देगा।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे