Haryana News

हरियाणा में 300 KM फोरलेन हाईवे का ऐलान, कई क्षेत्रों में जमीनों का भाव छूएगा आसमान

चंडीगढ़ :- हरियाणा में डबवाली (जिला सिरसा) से पानीपत तक एक नए फोरलेन हाईवे के निर्माण की योजना को हरी झंडी मिल चुकी है। लगभग 300 किलोमीटर लंबा यह मार्ग राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा, जिससे यात्रा आसान होगी और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

road

केंद्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी है और इसके डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के लिए 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस हाईवे से जहां एक ओर आम लोगों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है।

7 नेशनल हाईवे से होगा सीधा जुड़ाव

इस फोरलेन हाईवे का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि यह 7 राष्ट्रीय राजमार्गों से सीधे जुड़ाव प्रदान करेगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। भारी वाहनों का दबाव भी अब शहरों की सड़कों से हटकर इस हाईवे पर शिफ्ट हो सकेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी।

राज्य के 14 बड़े कस्बों से गुजरेगा हाईवे

निर्माण प्रस्तावित यह हाईवे हरियाणा के 14 प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ता हुआ गुजरेगा। इसमें सिवाह, सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगुरां, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरदुलगढ़, रोडी, कालावाली और डबवाली जैसे स्थान शामिल हैं।

फतेहाबाद जिले में यह मार्ग पंजाब सीमा से होकर रतिया, भूना और सनियाणा होते हुए पानीपत पहुंचेगा।

किसानों को मिलेगा मुआवजा, व्यापारियों को राहत

इस परियोजना में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा। वहीं पानीपत के कपड़ा और कपास कारोबार से जुड़े उद्यमियों को भी इस मार्ग से खासा फायदा होगा, क्योंकि माल ढुलाई पहले की तुलना में अधिक सरल और तेज़ हो जाएगी।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे