रोहतक न्यूज़

अब टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर की खैर नहीं, परिवहन विभाग ने जारी किया WhatsApp नंबर

रोहतक :- परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया गया है. यदि कोई भी परिचालक टिकट की राशि लेकर भी आपको Ticket नहीं देता है तो उसके खिलाफ यात्री WhatsApp Number पर शिकायत कर सकते हैं. इसके साथ ही दिए गए नंबर पर Video बनाकर या संदेश भेजकर भी शिकायत की जा सकती है. परिवहन विभाग की ओर से यह कदम भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है.

BUS

भ्रष्टाचार Zero Tolerance नीति

हरियाणा प्रदेश की सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ Zero Tolerance की नीति अपनाई जा रही है. परिवहन विभाग के रोहतक डिपो द्वारा इस दिशा में अच्छी पहल करते हुए Whatsapp नंबर जारी किया गया है. बहुत बार ऐसा होता है कि बस में सफर करने वाले यात्रियों से टिकट की राशि तो ले ली जाती है, परंतु परिचारक द्वारा उन्हें टिकट नहीं दी जाती है. ऐसे में अब यात्री परिचालकों की Video बनाकर या अपना संदेश व्हाट्सएप नंबर 82784 56000 पर भेजकर परिवहन विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर सकते हैं.

भारत भूषण गोगिया का बयान

परिचालकों की ऐसी शिकायतों पर स्थानीय बस स्टैंड परिसर में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी. डिपो के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया ने यात्रियों का आह्वान किया कि वे परिवहन विभाग की इस पहल को सफल बना कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने में अपना सहयोग दें. इसके साथ ही डिपो की पूछताछ कार्यालय के दूरभाष संख्या 01262 – 276641 एवं 01262 – 276000 पर संपर्क भी कर सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे