जॉब डेस्क :- कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) Karda Dist. Wasim की तरफ से ट्रैक्टर ड्राइवर (Tractor Driver) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों (KVK Tractor Driver Jobs) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं.

| आवेदन शुरू होने की तारीख |
01 अप्रैल 2023 |
| आवेदन करने की अंतिम तारीख |
01 मई 2023 |
- उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान 500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा जो Krishi Vigyan Kendra, Karda Risod के पक्ष में देय होगा. आपको बता दें कि एससी /एसटी व महिला उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है. बैंक ड्राफ्ट के पीछे की तरफ आवेदक अपना नाम, पद नाम, पता, मोबाइल नम्बर अवश्य लिखें.
- इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए.
- Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.
- आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार दसवीं पास होनें चाहिए तथा उनके पास वैध लाइसेंस होना चाहिए.
- इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
- सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
- दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
- सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
- एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते Senior Scientist and Head, Krishi Vigyan Kendra, Karda PO, Mothegaon Tq. Risod Dist. Washim – 444506 (Maharashtra) पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें.
- चुने गए उम्मीदवारों को वसीम (महाराष्ट्र) में कार्य करना होगा.
- उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह 21700-69100/- रूपये वेतन दिया जाएगा.
- उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
- लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.