जॉब डेस्क :- India Post Department, चंडीगढ़ की तरफ से स्किल्ड आर्टीजन (skilled Artisan) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (Post Office Chandigarh Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है. आइए आपको इस भर्ती के बारे में सारी जानकारी प्रदान करते है.

| आवेदन शुरू होने की तारीख |
18 मार्च 2023 |
| आवेदन करने की अंतिम तारीख |
17 अप्रैल 2023 |
- उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान बैंक ड्राफ्ट (Bank Draft) के जरिए करना होगा. 100 रुपये का पोस्टल आर्डर जो Manager, Mail Motor Service के पक्ष में Chandigarh में देय होगा. आपको बता दें कि एससी, एसटी तथा महिला उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
- इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए.
- Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.
- आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार आठवीं पास होनें चाहिए. तथा आवेदकों को संबंधित क्षेत्र में 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. आपको बता दें कि आवेदक के पास संबंधित ट्रेड का प्रमाण पत्र व वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए.
- इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
- सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
- दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
- सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
- एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते The Manager, Mail Motor Service, GPO Building, Sector 17 D. Chandigarh 160017 पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें.
- चुने गए उम्मीदवारों को चंडीगढ़ में कार्य करना होगा.
- उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह 19900-63230/- रूपये वेतन दिया जाएगा.
- इंटरव्यू/परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.