Haryana Civil Service Exam: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में किया गया बड़ा बदलाव, अब ये गलती करने पर कटेंगे नंबर
चंडीगढ़ :- यदि आपने भी हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा के लिए अप्लाई किया है या आप आगे करने वाले हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की एक जरूरी बैठक हुई. इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई. इसमें सबसे मुख्य मुद्दा हरियाणा में लंबे समय से अटकी भर्ती प्रक्रिया का था. इसी के साथ हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा के Exam को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया.

HCS Exam के इन जरूरी नियमों में किया गया बदलाव
बता दे कि हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा के प्रत्येक Question में 5 विकल्प यानी A, B, C, D और E उपलब्ध होंगे. जो भी अभ्यर्थी एग्जाम देगा, यदि वह किसी प्रश्न को Attempt करता है, तो उसे ऑप्शन A, B, C, और डी में से किसी एक का गोला भरना होगा. यदि अभ्यार्थी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता,तो भी उसे गोला को भरना ही होगा. इसके लिए उसे E गोले को काला करना होगा अर्थात् ई विकल्प को चुनना होगा . यदि विद्यार्थी की तरफ से किसी भी ऑप्शन पर क्लिक नहीं किया गया, तो उसके 0.25% अंक काट लिए जाएगे.
उम्मीदवारों को रखना है इस बात का विशेष ध्यान
आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वह किसी ना किसी एक विकल्प पर जरूर गोला भरे. साथ ही अतिरिक्त जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि कोई भी उम्मीदवार दस परसेंट से अधिक प्रश्नों में पांच गोलों में से किसी एक को काला नहीं करता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा. मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नियम 11(1) हरियाणा सिविल सेवा नियम 2008 में इस संशोधन को मंजूरी दे दी गई.
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न में पांच विकल्प यानि (ए, बी, सी, डी और ई) उपलब्ध होंगे। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCabinet #CabinetDecisions
— DPR Haryana (@DiprHaryana) April 5, 2023

