Haryana CET News: हरियाणा CET के लिए आवेदन करने वालो के लिए बड़ी खबर, सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव
चंडीगढ़ :- हरियाणा में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्तियां पिछले काफी लंबे समय से अटकी हुई है. ग्रुप सी की पदों के लिए CET का First Exam यानि प्री Exam कंडक्ट करवाया जा चुका है. अब सभी लोग CET के दूसरे एग्जाम का इंतजार कर रहे हैं. CET एग्जाम के लिए लगभग हर दिन नए Rule जारी किए जा रहे हैं. अभी तक भी दूसरे पेपर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. सभी उम्मीदवार फाइनल भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी संबंध में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिमंडल की एक जरूरी बैठक ली.

बैठक में लिया गया यह फैसला
इस बैठक में HSSC द्वारा फैसला लिया गया कि Group C और Group D के पदों के लिए CET उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण के समय आधार प्रमाणीकरण सेवा का उपयोग Onetimeregn.haryana. gov.in पोर्टल पर अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
इन नियमों के तहत समय पर हो सकेगी भर्ती प्रक्रिया
हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पा रही है जिस वजह से आगे की भर्ती भी अटक जाती है. इसी वजह से Haryana Government की तरफ से यह बड़ा फैसला लिया गया है, इस फैसले के बाद भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाएगी. बता दें कि भर्ती Process को आसान बनाने और भर्ती उद्देश्य में विशेष रुप से Computer Data में फर्जी आईडी डेटा या डुप्लीकेट उम्मीदवारों की अनावश्यक जानकारी को खत्म करने के लिए यह जरूरी फैसला लिया. इस फैसले की वजह से भर्ती प्रक्रिया में आसानी होगी और विश्वसनीयता भी सुरक्षित रहेगी.
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में HSSC द्वारा ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों पर CET के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय आधार प्रमाणीकरण सेवा का उपयोग https://t.co/nsRauBhLZH पोर्टल पर अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया। pic.twitter.com/4Rei7Gmcsi
— DPR Haryana (@DiprHaryana) April 5, 2023

