नौकरी

New Delhi Jobs: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में निकली स्टोरकीपर के पदों पर भर्ती, 12th पास करें अप्लाई

जॉब डेस्क :- अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान दिल्ली (AIIA) की तरफ से स्टोरकीपर (Storekeeper) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Regular आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (AIIA Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है.

job 5

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख  07 अप्रैल 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल 2023

 

आवेदन शुल्क 

  •  आवेदन शुल्क के लिए उम्मीदवारों को500 रुपये का आनलाइन भुगतान करना होगा जो SBI Collect के माध्यम से किया जाएगा भुगतान करने के बाद आवेदक भुगतान रसीद के 2 प्रिन्ट निकाले तथा एक प्रिन्ट को अपने पास व दूसरे प्रिंट को आवेदन के साथ भेजें. आपको बता दें कि दिव्यांग वर्ग के आवेदकों को शुल्क भुगतान नहीं करना है.

कुल पद

  • कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी यह जानने के लिए अधिकारिक अधिसूचना देखें.

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार 12 वीं पास तथा अंग्रेजी टाईप में 30 शब्द प्रति मिनट या हिन्दी टाईप में 25 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए.

आवेदन कैसे करें

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
  2.  सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
  3.  दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
  4. सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
  5.  एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  6.  भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते The Director: All India Institute of Ayurveda AIIA] Gautampun, Santa Vihar, Mathura Road, New Delhi 110076  पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को नई दिल्ली में कार्य करना होगा.

वेतन

  • उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह 9,300-34,800/- रूपये वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  • चयन प्रक्रिया जानने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशल नोटिफिकेशन पर जाना होगा.

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट https://aiia.gov.in/
नौकरी का प्रकार Temporary
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे
Other Latest Jobs Click Here

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे